नवादा जिला के गोविन्दपुर में राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

नवादा: गोविन्दपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन जोरशोर से मनाया गया। इस मौके पर नवादा जिले के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं कांग्रेस नेता डॉ. के. पी. सिंह चंद्रवंशी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों को नमन करने के बाद महिलाओं के साथ केक काटकर राहुल गांधी के जन्मदिवस को ऐतिहासिक बना दिया।

डॉ. के. पी. सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए राहुल गांधी को देश का सच्चा नेता बताया और उनकी न्याय यात्रा, युवाओं से संवाद तथा जनहित के मुद्दों को लेकर किए जा रहे संघर्ष की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज के समय में आम जन की आवाज़ बन चुके हैं और उनका नेतृत्व ही भारत को एक न्यायपूर्ण और समानता आधारित समाज की ओर ले जा सकता है।

कार्यक्रम में मंच संचालन आज़ाद पासवान एवं अनिल राम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मिलन सिंह चंद्रवंशी ने गोविन्दपुर विधानसभा में विकास के नाम पर किए जा रहे दिखावे की पोल खोलते हुए वर्तमान विधायक को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जनता अब विकल्प चाहती है, और कांग्रेस ही वह विकल्प बनकर उभरेगी।

इस मौके पर "माई बहिन मान योजना" के बारे में भी जानकारी दी गई और इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में अर्जुन रविदास, नरेश राजवंशी, संतोषी राम, संतोष पंडित, श्रवण मिस्त्री,नंदू चंद्रवंशी , प्रमोद पासवान, प्रमोद ठाकुर, संदीप कल्याणी उर्फ मटरू, प्रमोद विश्वकर्मा, अधिवक्ता सुनील पंडित, बंटी केवट, अश्विनी चौहान, ओम सिंह, संतोष चंद्रवंशी, नरेश सिंह चंद्रवंशी, मानिक चंद्र शर्मा, वैद्य नाथ शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

Top