बिहार में बिहार में तरारी से पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत और रामगढ़ से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को  टिकट भाजपा का टिकट मिला है।
नई दिल्ली,19 अक्टूबर। 
वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के सामने नव्या हरिदास को उतारा गया है।प्रियंका गांधी के सामने चुनाव लड़ने वाली नव्या हरिदास सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे केरल भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। इस वक्त नव्या कोझीकोड के कराप्राम्प से पार्षद हैं। साल 2021 में उन्होंने कोझीकोड दक्षिण से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वे चुनाव हार गई थीं।

सुनील पांडेय के बेटे को तरारी से टिकट 
बिहार में तरारी से पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत और रामगढ़ से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को टिकट मिला है।

शिवराज के बेटे को नहीं मिला टिकट 
मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट से रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया है।बीजेपी का यह फैसला चौंकाने वाला है। दरअसल इस सीट से  केंद्रीय मंत्शिरी एवं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे को टिकट देने की चर्चा चल रही थी। विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव जिन्होंने शिवराज सिंह चौहान के लिए अपनी सीट छोड़ी थी उन्हें शिवराज सिंह चौहान के छोड़े हुए विधानसभा बुधनी से टिकट दिया गया है।


Top