केजरीवाल को अब राजनीति से लेना चाहिए संन्यास: प्रभाकर मिश्र

पटना, 08 फरवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में झूठ और भ्रष्टाचार की हार हुई है। श्री मिश्र ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पास थोड़ी भी शर्म बचती है, तो उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। अरविंद केजरीवाल के बारे में दिल्ली के लोग क्या सोचते हैं, यह सामने आ चुका है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येन्द्र जैन जैसे सूरमा चुनाव हार चुके हैं। हाथ पूरी तरह साफ हो गया है। भाजपा दो तिहाई बहुमत हासिल कर दिल्ली में मजबूत सरकार बनाने जा रही है। 
      श्री मिश्र ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिल्ली का चुनाव परिणाम देश के भविष्य की दिशा बता रहा है। जल्द ही देश के राजनीतिक परिदृश्य से आम आदमी पार्टी का अस्तित्व खत्म होने वाला है। वास्तव में यह आम आदमी पार्टी नहीं, सरेआम बदनाम पार्टी पार्टी है, जिसके सभी बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के बड़े -बड़े आरोप हैं। श्री मिश्र ने कहा कि झूठे वादों और मुफ्त रेवड़ियां बांट कर कोई ज्यादा दिन राजनीति में नहीं टिक सकता। झूठे वादे करने वालों का बिहार में भी यहीं हाल होने वाला है। बिहार विधानसभा चुनाव में भी झूठ और फरेबियों की करारी हार होनेवाली है।

Top