नवादा में अमृषा कैरियर इंस्टीच्यूट का हुआ  उद्धाटन
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट
नवादा। महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर बुधवार को पटेल नगर में अमृषा कैरियर इंस्टीच्यूट का विधिवत पूजा अर्चना के साथ फीता काट कर उद्धाटन किया गया। ललित किशोर पाण्डेय जी द्वारा मंगलाचरण किया गया। अमृषा कैरियर इंस्टीच्यूट के निदेशक डॉ सुबोध कुमार ने कहा कि छात्र छात्रओं को उचित मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य को सवांरना है। गरीब दिव्यांग एवं महिलाओ कौ विशेष प्राथमिकता दी जायेगी। दयानंद प्रसाद पूर्व प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार वरीय प्रध्यापक पंकज कुमार मिश्रा वरीय प्रध्यापक कें द्वारा क्लास का संचालन विशिष्ट योग्यता के साथ किया जाएगा।इस तरह के इंस्टीच्यूट से नवादा के विद्यार्थियों को बहुत सरल एवं सहज रुप से मार्ग दर्शन मिलेगा।नागरिक संघ के श्री महेंद्र सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक श्री ललित किशोर पाण्डेय डॉ.विमल प्रसाद डॉ.बी भरत समाज सेवी इन्द्र देव कुशवाहा समाज सेवी मनोहर लाल ने संयुक्त रुप से फीता काट उद्धाटन किये। उक्त अवसर पर समाज सेवी राजीव नयन अमित कुमार शिक्षक सदानन्द महतो बी के सिंह राम विलास वर्मा उदय सिंह एवं अन्य गणमान्य बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही।
Top