दिल्ली सरकार में बिहारी,बक्सर के पंकज सिंह  भी वने मंत्री
 नई दिल्ली/पटना,20फरवरी। दिल्ली चुनाव फतह करने के बाद भाजपा की अब पूरी ताकत बिहार में लगने नंई  है।मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के साथ भाजपा का दिल्ली की सत्ता से 27 साल का वनवास समाप्त हुआ है। छह मत्रियों में बिहारी पंकज कुमार सिंह को भी जगह मिली है।  प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और आशीष सूद के साथ पंकज सिंह भी मंत्री बने हें। इन नेताओं के जरिए भाजपा ने कई समीकरणों को साधने की कोशिश की है.दिल्ली विभिन्न जाति समूहों की आबादी को ध्यान में रखते वैश्य,जाट और सिख का प्रतिनिधित्व देकर साधने की कोशिश हुई है। महिला सीएम रेखा गुप्ता बनी हैं। वहीं विजेंद्र गुप्ता स्पीकर होंगे।
बक्सर के पंकज कुमार सिंह और उनकी पत्नी पेशे से डेंटिस्ट हैं। इससे पहले एमसीडी में पार्षद रह चुके हैं। वे दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक से हैं। वह दिवंगत राज मोहन सिंह के पुत्र हैं, जो एमसीडी में पूर्व अतिरिक्त आयुक्त थे। उन्होंने 1998 में मगध विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कालेज  में दंत चिकित्सा सर्जरी में स्नातक की डिग्री पूरी की। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी एक डेंटिस्ट हैं। पंकज की दो बेटियां हैं, भव्या सिंह और प्रज्ञाता सिंह।                         वर्तमान आठवीं दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा की मिली शानदार जीत में पूर्वांचल का अहम योगदान रहा है।
 बिहार समेत पूर्वांचल के वोटरों का दम दिखा. बिहार के रहने वाले कई उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है. दिल्ली की कुल 70 सीटों में 20 से अधिक सीटों पर बिहार समेत पूर्वांचल के वोटरों का दबदबा रहा है. जिसके कारण करीब दो दर्जन सीटों पर पूर्वांचल के वोटरों ने अपनी ताकत दिखाकर चुनाव में जीत-हार तय किया. परंतु  बुराड़ी और देवली सीट में बिहार के लोगों की  अधिक संख्या में वोटर रहते जदयू और लोजपा के प्रत्याशी की हार हो गई।

Top