जंग के 40वें दिन अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम
जंग के 40वें दिन अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम 

पाकिस्तान की पहल पर 2 सप्ताह के लिए होर्मुज खुला

अमेरिका के राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के लगभग दो घंटे बाद आया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की जानकारी दी । ट्रंप ने कहा था कि वह दो हफ्ते तक ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हुए हैं।
उधर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की सभी सैन्य यूनिट को तत्काल हमले रोकने का आदेश दिया है। घोषणा को तेहरान की बड़ी जीत बताया ।

डेडलाइन से 90 मिनट पहले सीजफायर

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बातचीत कर अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान के खिलाफ होने वाली विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं लेकिन इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो।’’

Top