पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा आसन्न चुनाव के पहले राज्यपाल के इस्तीफा का राजनीतिक महत्व है।उन्होंने अपना तइस्तीफा पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। कहा-"मैं साढ़े तीन साल तक बंगाल का राज्यपाल रहा हूँ, मेरे लिए इतना समय काफी है।"
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस इस्तीफे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि वे इस खबर से "स्तब्ध" हैं। उन्होंने आशंका जताई कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल पर केंद्र सरकार की ओर से किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव रहा होगा। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उन्हें गृह मंत्री अमित शाह ने सूचित किया है कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है।

Top