आज का पंचांग - राशिफल 06 मार्च, 2026
श्री गणेशाय नम:।!दैनिक पंचांग!!
☀ 06 - मार्च - 2026
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  तृतीया  05:16 PM
🔅 नक्षत्र  हस्त  09:07 AM
🔅 करण  विष्टि  05:56 PM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  गण्ड  07:04 AM
🔅 वार  शुक्रवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  06:12 AM  
🔅 चन्द्रोदय  08:37 PM  
🔅 चन्द्र राशि  कन्या  
🔅 सूर्यास्त  05:48 PM  
🔅 चन्द्रास्त  07:30 AM  
🔅 ऋतु  वसंत  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1947  विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत  5127  
🔅 दिन काल  11:45 AM  
🔅 विक्रम सम्वत  2082  
🔅 मास अमांत  फाल्गुन  
🔅 मास पूर्णिमांत  चैत्र  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:37:40 - 12:24:40
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  08:29 AM - 09:16 AM
🔅 कंटक  01:11 PM - 01:58 PM
🔅 यमघण्ट  04:19 PM - 05:06 PM
🔅 राहु काल  10:33 AM - 12:01 PM
🔅 कुलिक  08:29 AM - 09:16 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  02:45 PM - 03:32 PM
🔅 यमगण्ड  02:57 PM - 04:25 PM
🔅 गुलिक काल  07:36 AM - 09:04 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन  
❤️💛विशेष ~  संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 08:46 उपरान्त, प्राचीनतम मतानुसार छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909
[❤️6 मार्च 2026, शुक्रवार ❤️
मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतान की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  5

वृषभ (Tauras): आज कार्य सफलता में आपके दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रखेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए उत्तम समय है। फिर भी संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज न करें।
शुभ रंग  =  क्रीम 
शुभ अंक  :  2

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे-स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ होने का योग है।
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

कर्क (Cancer): आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अहम के कारण किसी की भावनाओं को चोट पहुंचेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ें।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

सिंह (Leo): आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहम का टकराव होने की संभावना देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीघ्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  8

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे। किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहम निमित्त बनेगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में खटराग उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अधीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

तुला (Libra): गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
शुभ रंग  =  क्रीम 
शुभ अंक  :  2

वृश्चिक (Scorpio): आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद का अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  5

धनु (Sagittarius): आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरोध निर्मित होंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलने की सलाह है।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

मकर (Capricorn): नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खान-पान पर ध्यान दें। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोध आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्य़ के अवसर पर यात्रा का योग है। ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी।
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

कुंभ (Aquarius): प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
शुभ रंग  =  क्रीम 
शुभ अंक  :  2

मीन (Pisces): दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

Top