यूपी में सपा से समझौता के तहत कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों के लिए लडेगी चुनाव
सोनिया राज्यसभा के लिए राजस्थान से चुनीं 

लखनऊ।सपा-कांग्रेस गठबंधन: वाराणसी सहित 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादवयूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों पर हमारे सभी सहयोगी दलों को जगह दी जाएगी।
कांग्रेस ने सपा को मध्य प्रदेश की खजुराहों सीट दी है।इन सीटों पर लड़ेगी
कांग्रेस
रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया

यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के हुए समझौते में अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी।काशी से प्रत्याशी के नाम के एलान से यूपी की सियासत बदल गई है।
24 घंटे के अंदर ही सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। अब सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। सपा के खेमे में मायूसी छा गई। सपा के घोषित उम्मीदर सुरेंद्र पटेल अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी तैयारी धरी रह गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी कहते हैं कि जो तय हो गया है अब उस पर दोनों दल उत्तर प्रदेश में मजबूती से सियासी मैदान में उतर चुके हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव शामिल भी होंगे और समाजवादी पार्टी का पूरा कुनबा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्तर प्रदेश में गठबंधन को आगे बढ़ाएगा।

Top