ज्योतिश शास्त्र के प्रख्यात विद्वान  सुधीर तिवारी नहीं रहे,

पटना,06 अप्रैल :राष्ट्रीय स्तर पर ज्योतिश शास्त्र के प्रख्यात विद्वान सुधीर तिवारी नहीं रहे,   स्केतर के  प्रख्यात ज्योतिष शास्त्र विद्वान सुधीर तिवारी ना  शनिवार को तड़के अंतिम सांस ली। वे 74 वर्ष के थे। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने  गहरा शोक व्यक्त किया है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार गुलाबी घाट पर हुआ। उनके बड़े पुत्र व बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी ने मुखाग्नि दी।
सुधीर तिवारी लघु उद्योग भाजपा के सह संयोजक व लघु उद्योग भारती के सचिव भी हैं। इस मौके पर अश्विनी कुमार चौबे के सुपुत्र अर्जित शाश्वत,  बिहार इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष  केपीएस केशरी अध्यक्ष अरूण अग्रवाल,  सुजय सौरभ,  श्रीराम कर्म भूमि न्यास के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार केके ओझा, तेजस स्टील्स के निदेशक रमेश चंद्र गुप्त, आइएमए के पूर्व  अध्यक्ष डाक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। उनके छोटे सुपुत्र अभिषेक कुमार ने कहा कि मेरे पिता सुधीर कुमार तिवारी की भविष्य वाणी सटीक और सारगर्भित होतीं थीं। वे बिहार के अनेक सामाजिक,  धार्मिक और ज्योतिष संस्थानों से जुड़े थे। बिहार के अनेक विधायक, मंत्री, सांसद,  आइएएस और आइपीएस उनकी सलाह लिया करते थे।पत्रकार  अरुण कुमार पाण्डेय ने भी ज्योतिष शास्त्र के प्रकांड विद्वान सुधीर कुमार तिवारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पारिवारिक लगाव था। 

Top