झारखंड स्वराज पार्टी बना कर चुनाव लड़ने की तैयारी

झारखंड  विधानसभा का 2024 में  होने वाले चुनाव में कमलेश सैनी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया  है। विशेष रूप से अति पिछडा समाज को गोलबंद करने की ठानी है।
चुनाव की तैयारी को लेकर पिछले दिवों  धनबाद जिला के न्यू टाउन नगर भवन हॉल में सामाजिक उत्थान के बैनर तले मूल अति पिछड़ा की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विधानसभा 2024 में चुनाव मूल अति पिछड़ा समाज से   प्रत्याशी बनाया जाएगा। दावा किया गया कि  मूल अति पिछड़ा समाज जिसे सपोर्ट करेगा ऊसकी जीत होगी।  सभी पार्टियों ने  इस समाज को ठगने का काम किया है।  संगठन की ओर से  स्टार प्रचारक सह सन ऑफ़ माली कमलेश सैनी ने अपने  संबोधन में  कहा कि तीन मूल मंत्रों से ही सामाजिक उत्थान होगा शिक्षित हो, संगठित हो और संघर्ष हो। सावित्री बाई फुले के आदर्श की भी विस्तृत चर्चा की आज एक होने की जरूरत है ।संगठन को मजबूत करने पर दिया । समाज का उत्थान और विकास कैसे होगा इस पर भी चर्चा की।  कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र और  अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में  कमलेश सैनी को निषाद राज सम्मान से सम्मानित किया गया। काफी संख्य में भीड़ जुटी। महिलाओं ने  भी काफी बढ़ चढ़कर भाग लिया। 
 नारी सशक्तिकरण पर भी  पर बल दिया गया। नारी के सामाजिक,शैक्षिक और आर्थिक विकास से ही समाज में चौमुखी विकास होगा।  
झारखंड निषाद विकास संघ के केंद्रीय अध्यक्ष किशोर कुमार निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब एक हैं।  आने वाले विधानसभा चुनाव में सब एक होकर एकता का परिचय दिखानी है। राजनीति में भागीदारी और अधिकार सुनिश्चित करना है। आज हम लोग संकल्प लेते हैं ।इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष पप्पू कुमार निषाद, केंद्रीय प्रधान महासचिव रितेश कुमार निषाद, केंद्रीय सचिव राजा निषाद, धनबाद के जिला अध्यक्ष, अनिल केवट, राजमहल विधानसभा क्षेत्र के होने वाले उम्मीदवार मोतीलाल सरकार, पलामू के जिला अध्यक्ष अनुज चौधरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती केवट गढ़वा, समाजसेवी अजय मेटल, समाजसेवी रीता कुमारी , समाज सेवी संजू देवी, गिरिडीह लोकसभा के पूर्व प्रत्यासी पप्पू कुमार निषाद समेत काफी संख्याओं में लोग मौजूद थे।
इस बैनर के तले जल्दी झारखंड स्वराज पार्टी की स्थापना होगी।  इसी पार्टी के माध्यम से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार  को उतारा जाएगा। जनता के चौमुखी विकास को लेकर झारखंड स्वराज पार्टी सदैव हमेशा सक्रिय रहेगी।

Top