राजगीर ऐतिहासिक कबीर मठ होगा जीर्णोद्धार

राजगीर के  पुरानी बाजार अवस्थित कबीर मठ के  संरक्षक बने महंत ब्रजेश मुनि
राजगीर,11 सितंबर। मंहत ब्रजेश मुनि  के सानिध्य में आज यहां संत समागम का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे तख्त श्री हरि मंदिर साहेब गुरुद्वारा पटना साहिब के पूर्व मुख्य जत्थेदार ज्ञानी रंजीतसिंह गौहर ए मिस्कीन ने कहा कि पुरानी बाजार अवस्थित कबीर मठ एक
ऐतिहासिक स्थान है इस स्थान का दर्शन करके हम धन्य हैं।
गुरुग्रन्थ साहिब में सभी धर्मों की वाणी सम्मलित है। इसमें कबीर साहेब के 224 शबद हैं। गुरु नानक देव महाराज जी ने एव॔ सद्गुरु कबीर ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया है।
राजगीर में यह  कबीर मठ ऐतिहासिक है । इसका जीर्णोद्धार व विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा। इसी कड़ी में कबीर मठ के संरक्षक महंत  ब्रजेश मुनि  ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास
  पर्षद द्वारा हमें इस कबीर मठ के लिए संरक्षक नियुक्त किया गया है। यह स्थान ऐतिहासिक स्थान है। राजगीर नगर वासियों के लिए यह भक्ति का केंद्र स्थापित किए जाएगा। यहां पर यात्री निवास सहित  गुरुकुल स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर आश्रम के न्यायासधारी मंहत  धर्मदेव दास ने अंग वस्त्र प्रदान कर सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कबीर मठ के
युवाचार्य  विवेक मुनि , संत अशोक दास , संत अखिलेश दास , संत रामजी दास, पुरुषोत्तम पांडेय, भोलाजी, शेकर मास्टर आदि उपस्थित थे।

Top