बिहार मैं 21391 सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी
फटना,09नंई। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने आज बिहार मैं 21391 सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है।होमगार्ड के लिए आरक्षित 50% पदों में मात्र 30 की हुंई नियुक्ति ,शेष पदों पर भी सीधी नियुक्ति होगी देखें,रिजल्ट का pdf.केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में प्रेस वार्ता की ।उन्होंने बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत 21391 सिपाही पदों पर अंतिम चयन सूची जारी कर दी गयी हैl इस भर्ती के लिए 17.87 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 11.95 लाख ने लिखित परीक्षा दी थी। इनमें से 1.07 लाख को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। PET में 86,539 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 21,391 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। नव चयनित 21 हजार 391 सिपाहियों को इस वर्ष 1 से 30 जून के बीच योगदान करने का समय दिया गया है। इन्हें योगदान के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपने साथ लाने के लिए कहा गया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को उनके आवंटित इकाई में नियुक्त प्राधिकार के समक्ष योगदान करने के लिए कहा गया है।

Download Pdf
Top