UPSC 2024  AIR1 बनीं प्रयागराज की शक्ति
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.इस बार IFS में 55 पद, IAS में कुल 180 और IPS के लिए 150 पद हैं।
टॉप 5 अभ्यर्थियों की लिस्ट में प्रयागराज के शक्ति दुबे टॉपर हैं। उनके बाद 
हर्षिता गोयल,डोंगरे अर्चित पराग,शाह मार्गी चिराग और आकाश गर्ग के नाम हैं।
IAS में 180 पद
 IAS में इस बार कुल 180 पद भरे जाएंगे। इनमें से 73 पद अनारक्षित, 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 EWS श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।
वहीं IPS के लिए 150 पद घोषित किए गए हैं। इसमें 60 पद अनारक्षित, 23 एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 EWS के लिए आरक्षित हैं।

IFS में 55 पद, अन्य केंद्रीय सेवाओं में भी अवसर

 भारतीय विदेश सेवा (IFS) के तहत इस बार कुल 55 पद भरे जाएंगे, जिनमें 23 अनारक्षित, 9 एससी, 5 एसटी, 13 ओबीसी, और 5 EWS श्रेणी के पद शामिल हैं।

अन्य अहम सेवाओं में भी पद जानें:

इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप A – 20 पद
इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप A – 25 पद
इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप A – 24 पद
इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस, ग्रुप A – 37 पद
इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स), ग्रुप A – 180 पद
इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS), ग्रुप A – 150 पद
दिल्ली, अंडमान निकोबार पुलिस सेवा (DANIPS), ग्रुप B – 79 पद
​ये है लिस्ट

Top