कबीर साईं मंदिर में सत्संग का आयोजन

पटना:- कबीरपंथी आश्रम कबीर साईं मंदिर मीठापुर में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में सत्संग- भजन - भण्डारा का आयोजन महंथ ब्रजेश मुनि महाराज जी के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बिहार सरकार के मद्य निषेध एंव निबंध विभाग के मंत्री श्री रत्नेश सादाजी ने 
सदगुरु कबीर साहेब की प्रगट वाणी व्यक्त करते हुए कहा- संगत कीजै साधु की कभी न निष्फल होय। लोहा पारस परस ते, सो भी कंचन होय। कबीर साहेब कहते हैं कि मनुष्य को सदा अच्छे व्यक्तियों या महापुरुषों की संगति करनी चाहिए। साधु से संगति कभी व्यर्थ नहीं जाती। उसका सुपरिणाम व्यक्ति को अवश्य प्राप्त होता है। लोहा काला-कुरूप होता है, किन्तु पारस का स्पर्श होने पर वह भी अति सुन्दर सोना बन जाता है। यह सत्संग का ही प्रभाव है। इस अवसर पर मंहत डॉक्टर डी भास्कर, कथावाचक संत विवेक मुनि, भाजपा नेता हरेंद्र प्रसाद यादव, संत करसन मुनि,संत महेश मुनि उपस्थित थे इस दौरान 
महिला श्रद्धालु ने कबीर एवं साई भजनों की स्तुति भक्ति मती रूबी देवी, उषा देवी, चन्देश्वर गजेन्द्र झा ने वातावरण को भक्तिमय बनाया।

Top