नीतीश और राबड़ी देवी सहित 11 सदस्यों ने परिषद की  सदस्यता ग्रहण की

पटना,07 मई।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज विधान परिषद सदस्य के रुप में शपथ ली है। 11 सदस्यों में से 3 बीजेपी, 3 जेडीयू, 3 आरजेडी, 1 हम और 1 माले के सदस्य ने शपथ ली है. 
2005 से सीएम नातीश हैं विप के सदस्य
 साल 2005 से बिहार में सत्तारूढ एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. 2005 से ही लगातार नीतीश विधान परिषद के सदस्य हैं। चौथी बार वे परिषद के सदस्य बनेहें।उसको पहले नीतीश पांच बार लोसभा के और एक बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। अब सिर्फ राज्यसभा में जाना बाकी है। श्री कुमार केन्द्र में मंत्री के बाद सीएम बने हैं।8वीं बार वह सीएम बने हैं।हुए ही बिहार की सत्ता को चला रहे हैं और आज एक बार फिर वो विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं. 

पूर्व सीएम राबड़ी देवी परिषद में विपक्ष की निनर्लतमान नेता हैं।गातार पांचवीं बार परिषद में सदस्य हैं।
विधान परिषद के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर इन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे।  द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में विधानसभा कोटे से निर्वाचित सभी 11 सदस्यों  ने शपथ ग्रहण की। 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, सैयद फैसल अली, भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता, राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, हम के संतोष कुमार सुमन एवं भाकपा माले की शशि यादव ने शपथ ली।
लालू यादव के पुराने सहयोगी और राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी के साथ डॉ.ख उर्मिला ठाकुर परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावे बिहार सरकार में मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन दूसरी बार शपथ ग्रहण की। भाकपा माले ने पहली बार परिषद में जगह ली है। महिला उम्मीदवार के तौर पर पहली बार शशि यादव  माले की  परिषद सदस्य बनी हैं।

Top