डैमेज कंट्रोल:सैम पित्रोदा ने अपनी रंगभेदी टिप्पणी पर विवाद देख ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली।डैमेज कंट्रोल के तहत सैम पित्रोदा ने अपनी रंगभेदी टिप्पणी पर विवाद देख ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से  इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बिना देर किये इस्तीफा स्वीकार  कर लिया।सैम पित्रोदा ने देश की विविधता के संदर्भ में उपमा के रूप में कहा था कि हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।
इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस के करीब रहे उडीसा के रहने वाले सैम पित्रोदा अमेरिका में जा बसे है।राजीव गांधी के सलाहकार, मनमोहन सिंह सरकार में ग्यान आयोग के अध्यक्ष रहे सैम पित्रोदा राहुल गांधी के भी करीब हैं।
ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हाल ही में सैम पित्रोदा की टिप्पणियों की वजह से कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सत्तारूढ़ भाजपा हमलावर था। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सैम पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी दी।
सैम पित्रौदा अपने कई विवादित बयानों से कांग्रेस की फजीहत करा चुके हैं।हाल में उन्होंने अमेरिका की तरह भारत में भी विरासत टौक्स लगाने की वकालत की थी।उसके पहले मध्यम आयवर्गीय को और अधिक टैक्स बोझ पर चर्चा की बात कही थी।ताजा विवादित बयान भारतीयों रंग-रूप को लेकर आया है।

Top