लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी, रविशंकर,मेनका गांधी को  टिकट,अश्विनी चौबे वरुण गांधी बेटिकट
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पांचवीं सूची जारी, रविशंकर,मेनका गांधी को टिकट,अश्विनी चौबे वरुण गांधी बेटिकट हो गये हैं।
भाजपा ने बिहार के अपने सभी 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की। 13 पुराने चेहरों पर ही 18वीं लोकसभा चुनाव में दांव।
चार सीटिंग सासंद बेटिकट-अश्विनी कुमार चौबे,(बक्सर),छेदी पासवान (सासाराम), अजय निषाद (मुजफ्फरपुर) और रमा देवी(शिवहर)।
बक्सर से मिथिलेश तिवारी( पूर्व विधायक),सासाराम से शिवेश राम (पूर्व विधायक),मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद और नवादा से राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर को टिकट ।
17 उम्मीदवारों में 10 सवर्ण- 5 राजपूत,2 भूमिहार, 2 ब्राह्मण और 1 कायस्थ। 
महिला और मुस्लिम का प्रतिनिधित्व नदारद। 
लव-कुश समाज को भी जगह नही।
सर्वाधिक 14.5% यादवों की आबादी से 3 ।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पांचवीं सूची जारी, रविशंकर,मेनका गांधी को टिकट,अश्विनी चौबे वरुण बेटिकट 
 नई दिल्ली,24 मार्च। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की आज पांचवीं सूची जारी कर दी गई है। सूची में 111 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। 18वीं लोकसभा चुनाव में 400 के पार और खुद 370 सीटों पर जीत का लक्ष्य रख बीजेपी की पांचवी सूची तक  उम्मीदवारोकी घोषणा हो चुकी है।बिहार में बीजेपी ने अपनी सभी 17 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह, मधुनबी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से राजभूषण निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, आरा से आरके सिंह, बक्सर से मिथिलेश तिवारी, सासाराम से शिवेश राम, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह और नवादा से विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।
बिहार में इस बार के चुनाव में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में 17 सीटों की दावेदार है। जदयू 16,लोजपा(चिराग)5,हम और रालोमो1-1 सीट की दावेदार है।
भाजपा ने उम्मीद के हिसाब से ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को संसदीय चुनाव से मुक्त कर दिया है। उनकी उम्र को देखते हुए यह फैसला लिए जाने की संभावना पहले से थी। उनकी जगह पूर्व विधायक और चौबे के ही करीबी मिथिलेश तिवारी को मौका दिया गया है। अश्विनी चौबे ब्राह्मण हैं और उनकी जगह आए मिथिलेश तिवारी भी इसी जाति से हैं। सासाराम सीट से मौजूदा सांसद छेदी पासवान का टिकट काट दिया गया। उनकी जगह इस आरक्षित सीट पर शिवेश राम को मौका मिला है। दोनों दलित वर्ग से हैं, क्योंकि सीट आरक्षित है। एक और सांसद मुजफ्फरपुर के बदले जा रहे हैं। भाजपा सांसद अजय निषाद ने पिछले चुनाव में VIP के जिस प्रत्याशी राजभूषण चौधरी निषाद को हराया था, वही इस बार प्रत्याशी हैं। लोजपा से ली गई नवादा सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को जगह दी गई है। यहां से भूमिहार जाति के लोजपा(पारस गुट) चंदन सिंह वर्तमान सांसद और राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर भी भूमिहार हैं।
 रविवार को जारी इस लिस्ट में 17 राज्यों की 111 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। 23 सीटिंग सासंदों के टिकट काटे हैं।पांचवीं लिस्ट में पीलीभीत से वरुण गांधी और गाजियाबाद से वीके सिंह सहित 23 सांसदों के टिकट काटे। पश्चिम बंगाल से दो सांसदों के टिकट बदले। अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से और अरुण गोविल को मेरठ से उम्मीदवार बनाया है। वरुण गांधी का टिकट कटा लेकिन उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से उम्मीदवार बनाया है। पांचवीं लिस्ट में पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद , ओडिशा की संबलपुर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पुरी से बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का भी नाम है।
बिहार में इस बार के चुनाव में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में 17 सीटों की दावेदार है। जदयू 16,लोजपा(चिराग)5,हम और रालोमो1-1 सीट की दावेदार है।
भाजपा ने उम्मीद के हिसाब से ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को संसदीय चुनाव से मुक्त कर दिया है। उनकी उम्र को देखते हुए यह फैसला लिए जाने की संभावना पहले से थी। उनकी जगह पूर्व विधायक और चौबे के ही करीबी मिथिलेश तिवारी को मौका दिया गया है। अश्विनी चौबे ब्राह्मण हैं और उनकी जगह आए मिथिलेश तिवारी भी इसी जाति से हैं। सासाराम सीट से मौजूदा सांसद छेदी पासवान का टिकट काट दिया गया। उनकी जगह इस आरक्षित सीट पर शिवेश राम को मौका मिला है। दोनों दलित वर्ग से हैं, क्योंकि सीट आरक्षित है। एक और सांसद मुजफ्फरपुर के बदले जा रहे हैं। भाजपा सांसद अजय निषाद ने पिछले चुनाव में VIP के जिस प्रत्याशी राजभूषण चौधरी निषाद को हराया था, वही इस बार प्रत्याशी हैं। लोजपा से ली गई नवादा सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को जगह दी गई है। यहां से भूमिहार जाति के लोजपा(पारस गुट) चंदन सिंह वर्तमान सांसद और राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर भी भूमिहार हैं।

सूची में कुछ ही देर पहले कांग्रेस छोड़कर आए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है। सूची में मेनका गांधी, जितिन प्रसाद, कंगना रनौत, रविशंकर प्रसाद समेत कई लोगों के नाम हैं। सूची में पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है। 
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट भी काट दिया गया है और सीता सोरेन को दुमका (झारखंड) से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को दिया है। इसके अलावा मेरठ से अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। अलीगढ़ से सतीश गौतम, बाराबंकी से राजरानी रावत, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, हाथरस से अनूप वाल्मीकि, बरेली से क्षत्रपाल सिंह, सहारनपुर से राघव लखनपाल, कानपुर से रमेश अवस्थी, बहराइच से अरविंद गोंड और बदायूं से दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया।


Top