झारखंड में बीजेपी की 66 उम्मीदवारों  सूची में परिवारवाद और दलबदलुओं का दबदबा

रांची।झारखंड में पांच साल बाद ही सही,2024 के चुनाव मेंसत्ता में वापसी के लिए कोई कोर कसर छोडने के मूड में नहीं दिखती है। 13 और 20 नवम्बर को दो चरणों में 81 सीटों के चुनाव में भाजपा 68 सीटों के लिए लड़ रही।10 सीटें आजसू,2 सीटे जदयू और एक सीट चिराग की पार्टी लोजपा( रामविलास) को मिली है।चतरा सीट चिराग को रास नही लगी है।
आदिवासी बहुल झारखंड में पिछले चुनाव में गैर आदिवासी तत्कालीन सीएम रघुबर दास के भरोसे चुनाव लड़ना बैक फायर हो गया था। 26% आदिवासी आबादी और उसी के नाम बने प्रदेश में सिर्फ सीएम ही नहीं हारे बल्कि पार्टी भी सत्ता से बाहर हो गये थे।रघुबर दास अब राज्यपाल हैं।
इस बार के चुनाव में प्रदेश के प्रथम सीएम रहे बावू लाल मरांडी सीएम के प्रमुख चेहरा हैं। पार्टी की कमान भी उन्ही के जिम्मे है।
बीजेपी की सूची में परिवारवाद और दलबदलुओं का दबदबा देखा जा रहा है.
इन 66 में से 13 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो दल बदलकर बीजेपी में आए हैं.
झारखंड BJP ने 66 उम्मीदवार तय किए,26 में 3 विधायक बेटिकट हो गये हैं।किशुन दास,केदार हाजरा और समरी लाल का टिकट काट दिया गया है। बरहेट और टुण्डी का टिकट रोक रखा गया है। पहली बार 12 महिलाओं को टिकट मिला है।
बाबूलाल मरांडी धनवार से, चंपई सोरेन सरायकेला से मैदान में होंगे।झारखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 66 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। जिसमें कई बड़े नाम शामिल है, वहीं लोकसभा चुनाव में हारने वाले कुछ नामों को भी इस सूची में जगह मिली है।
 भाजपा राज्य में कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है। भाजपा ने पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। बोकारो विधानसभा सीट से बिरंची नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है।
परिवारवाद का भी खेल!
भाजपा की सूची के अनुसार, झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। इस कड़ी में अगला नाम पूर्व केंद्रीय मंंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का है, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिला है। वहीं पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है।
लोकसभा हारनेवाले को भी टिकट 
भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी और हार का सामना करने वाले कुछ चेहरों को भी विधानसभा में मौका दिया गया। इसमें सबसे पहला नाम गीता कोड़ा हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से प्रत्याशी, अब उन्हें जगन्नाथपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार को घोषित किया है। वहीं इसमें दूसरा नाम सीता सोरेन का है, जिन्हें लोकसभा में दुमका सीट से मौका मिला था, अब वह जामताड़ा से विधानसभा उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में लोहरदगा सीट से और पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव को बिशुनपुर सुरक्षित सीट से विधानसभा में प्रत्याशी बनाया गया है।
[ झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी हो चुकी। जबकि नामांकन 25 अक्तूबर से शुरू होंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी 30 अक्तूबर को होगी। जबकि मतदान 13 नवंबर को होगा।
दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन 29 अक्तूबर से होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्तूबर को होगी। जबकि नाम वापसी एक नवंबर को होगी। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 
झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों में से सामान्य सीटें 44, एसटी सीटें 28 और एससी नौ हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। 
पिछली बार झारखंड में पांच चरणों में मतदान हुआ था। इस बार इसे दो चरण में कराया जाएगा।
 झारखंड में मौजूदा समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार है। 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30, भाजपा को 25 और कांग्रेस को 16 सीटें मिली थीं। इसके अलावा जेवीएम को तीन, एजेएसयूपी को दो और अन्य को पांच सीटें मिली थीं। मौजूदा समय में झारखंड में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं।
47 विधानसभा सीटों और केरल की एक लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को लोग अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. एक अन्य विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 22 नवंबर को मतदान होगा.

Top