कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे.
  1. वम हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।कुरुक्षेत्र से सासंद हैं।खट्टर के सहयोगी रहे हैं।
2019 में हुए हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जजपा 10 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा को 40 सीटों पर जीत मिली थी। 90 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 46 सीटों पर जीत जरूरी थी। चुनाव के बाद भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन किया था। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का चार साल चार महीने पुराना गठबंधन मंगलवार को टूट गया। 
गठबंधन टूटने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल से मुलाकात करके अपना इस्तीफा दे दिया। अब राज्य में नए सिरे से सरकार का गठन होगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के बीच सीट बंटवारे को लेकर सोमवार को 45 मिनट बातचीत हुई। कहा जा रहा है कि बैठक में जजपा ने भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार लोकसभा सीट की मांग की थी। हिसार सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए कुलदीप बिश्नोई भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा यह सीट जजपा को देने के पक्ष में नहीं थी। वहीं, भिवानी सीट पर भी भाजपा खुद को मजबूत मान रही है। यह सीट भी पार्टी जजपा को देने के पक्ष में नहीं थी। चर्चा के मुताबिक जजपा की दो सीटों की मांग पर भाजपा केवल एक सीट देने को तैयार थी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की ओर से जजपा को कुरुक्षेत्र सीट ऑफर की गई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत पटरी से उतर गई। दरअसल, 10 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में भाजपा को 2019 में सभी 10 सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में पार्टी किसी और दल को बहुत अधिक सीटें देने के पक्ष में नहीं थी। 

Top