राज्यसभा चुनाव मे हिमाचल में भाजपा जीती,यूपी में संजय सेठ ने मारी बाजी
                          संय सेठ
यूपी में BJP को 8 और SP की दो सीटों पर जीत
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। BJP को 8 और SP की दो सीटों पर जीत मिली है सपा का एक उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा है।आलोक रंजन (समाजवादी पार्टी)- 19 वोट

बीजेपी के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ और आरपीएन सिंह को छोड़कर सभी को 38 वोट मिले हैं, आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले। सबसे अधिक 41 वोट सपा उम्मीदवार जया बच्चन को मिले हैं. इसके साथ ही सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं. राज्यसभा के 6 उम्मीदवारों ने 38-38 मत प्राप्त किए. बीजेपी के अमरपाल मौर्य को 38, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 38, साधना सिंह को 38, डॉ सुधांशु त्रिवेदी को 38 और संगीता बलवंत को 38 वोट मिले. बीजेपी के कुल छह उम्मीदवारों ने 38-38 मत प्राप्त किए. सपा के एक भी उम्मीदवार को 39 वोट नहीं मिला.वहीं बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ को 29 वोट मिले हैं, जिनकी दूसरी वरीयता के आधार पर जीत हुई है. 

हिमाचल में पर्ची से फैसला:मनु सिंघवी हारे
हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के चुनाव में बड़ा उलटफेर: सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हरा भाजपा के हर्ष महाजन ने जीती राज्यसभा सीट। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। वर्तमान में महाजन भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं।हर्ष तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं।   
कांग्रेस के पास 68 में से 40 विधायक, फिर भी जीत गई भाजपाकर्नाटक में 4 सीटों के चुनाव में सत्तारूढ कांग्रेस को 3 और भाजपा को एक सीट मिली.कर्नाटक की चार सीटों में से कांग्रेस के तीनों प्रत्‍याशियों अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर ने जीत हास‍िल की है. राज्‍य की एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नारायण बंदिगे ने जीत हास‍िल की. कांग्रेस के अजय माकन को 47, नासिर हुसैन को 47 और जीसी चन्द्रशेखर को 45 वोट मिले हैं जबक‍ि बीजेपी के नारायण बंदिगे को 47 वोट हास‍िल हुए. राज्‍यसभा की चार सीटों के ल‍िए हुए मतदान में बीजेपी के पक्ष में 47 वोट, जेडीएस के पक्ष में 36 वोट और कांग्रेस के पक्ष में 139 वोट पड़े. वहीं, निर्दलीय विधायक जनार्दन रेड्डी, लता मल्लिकार्जुन, पुट्टस्वामी गौड़ा और दर्शन पुट्टन्नैया ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट‍िंग की थी. 223 व‍िधायकों में से 222 ने अपना वोट डाला था.   
 राज्यसभा की यूपी की दस सीटों के परिणाम आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खड़े किए गए सभी आठ उम्मीदवार जीत गए हैं। सपा के हिस्से दो सीटें आई हैं। सपा ने इस चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारे थे। 
राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की दस सीटों के लिए हुए चुनाव में मंगलवार को सपा के सात और सुभासपा के एक विधायक की क्रास वोटिंग के बीच भाजपा ने आठ और सपा ने दो सीटें जीतीं। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन चुनाव हार गए। भाजपा के आरपीएन सिंह, अमर पाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी व डॉ. संगीता बलवंत सिंह और सपा की जया अमिताभ बच्चन और रामजी लाल सुमन राज्यसभा पहुंच गए।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना घोषित होने से चंद दिन पहले भाजपा ने प्रदेश में सपा को झटका देकर न केवल एक अतिरिक्त सीट हासिल कर ली, बल्कि सात विधायकों को भी अपने पाले में शामिल कर लिया। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 9 बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। 399 विधायकों को मतदान करना था, लेकिन सपा के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण वोट नहीं कर पाईं। जबकि, सपा की एक विधायक महराजी देवी मतदान करने नहीं आईं। मतदान करने वाले 395 विधायकों में से सपा के विधायक शहजिल इस्लाम का मत खारिज हो गया। वैध मतों के आधार पर मतगणना की गई। भाजपा के प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता के 294 और सपा प्रत्याशियों को 100 मत मिले।
जीतने वालों में किसे प्रथम वरीयता के कितने मत मिले
अमर पाल मौर्य (भाजपा)-38, जया अमिताभ बच्चन (सपा)-41, तेजवीर सिंह (भाजपा)-38, नवीन जैन (भाजपा)-38, आरपीएन सिंह(भाजपा)-37, रामजी लाल सुमन (सपा)-40, साधना सिंह(भाजपा)-38, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी(भाजपा)-38, डॉ. संगीता बलवंत(भाजपा)-38, संजय सेठ(भाजपा)-29
इन्होंने की क्रास वोटिंग
सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चुतर्वेदी, आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को मतदान किया। सुभापसा के विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा को वोट दिया। जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी महराजी देवी ने मतदान नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि महराजी ने भाजपा नेताओं से कहा था कि वह भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगी लेकिन वह पार्टी की मदद के लिए मतदान ही नहीं करेंगी। उनके मतदान नहीं करने का फायदा भी भाजपा को ही हुआ।

भाजपा को 294 वैध मत
भाजपा के 252 विधायकों ने पार्टी प्रत्याशियों को मतदान किया है। अपना दल (एस) के 13, निषाद पार्टी के छह, रालोद के 9, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। सुभासपा के 6 में से एक विधायक अब्बास अंसारी जेल में बंद है, इसलिए मतदान करने नहीं आए। पार्टी के एक विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा के पक्ष में मतदान किया है। इस तरह सुभासपा के 4 विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह और सपा के सात विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है। इस तरह भाजपा के खाते में कुल 294 वोट आए।

सपा को 100 वैध मत
सपा के पास 108 विधायक हैं। उनके दो विधायक इरफान सोलंकी और रमाकांत यादव जेल में बंद होने के कारण मतदान करने नहीं आए। सपा के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। महराजी देवी मतदान करने नहीं पहुंची। ऐसे में सपा के 98 विधायकों ने मतदान किया। सपा को कांग्रेस के दो और सुभासपा के एक विधायक का मत मिला। इस तरह सपा के पास कुल 101 मत थे। सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने मतपत्र में निशान लगाने की जगह पी पी लिखा। इसलिए उनका मत खारिज किया गया। सपा के प्रत्याशियों के खाते में प्रथम वरीयता के 100 वैध मत आए।

प्रथम वरीयता के 19 मत लेकर पूर्व मुख्य सचिव हारे
सपा के आलोक रंजन को प्रथम वरीयता के 19 मत मिले। इनकी उम्मीदवारी पर पार्टी में नाराजगी बताई जा रही थी। 
सपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - 
 सपा ने राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। सपा नेता उदयवीर ने बताया कि एक विधायक का वोट बाहर से लाकर डाला गया, जबकि पूरी तरह से सक्षम एक विधायक का वोट हेल्पर की मदद से डलवाया गया।
 राज्यसभा में इस बार 56 सीट खाली हुई थीं. इन सभी पर न‍िर्वाचन आयोग ने 27 फरवरी को चुनाव तिथि तय की थी. 15 राज्‍यों की 56 में से 12 राज्‍यों की 41 सीटें पर प्रत्‍या‍शियों का निर्विरोध चयन पहले ही हो चुका था. 
 मंगलवार (27 फरवरी) को उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और ह‍िमाचल प्रदेश की बाकी 15 सीटों पर चुनाव हुए. इनमें यूपी की 10 सीटें तो कर्नाटक की 4 और ह‍िमाचल की 1 सीट शाम‍िल रही.  

Top