झारखंड में खोयी जमीन की वापसी की भाजपा की छटपटाहट,कार्यकारी अध्यक्ष बदले

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वे वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय का स्थान लेंगे। वह तत्काल प्रभाव से अपने पद पर काम करेंगे। एक कार्यकारी अध्यक्ष के बाद दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति से  पार्टी के कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति देखी जा रही है।  बाबूलाल मरांडी इसके पहले भाजपा के अध्यक्ष थे। पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त कर दिया था। इसके बाद भाजपा में एक व्यक्ति,  एक पद, के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से भाजपा अब तक झारखंड में अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई है।  पहले रविंद्र कुमार राय और अब आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर प्रदेश की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
रघुवर दास के सीएम रहते पार्टी में मारी अंतर्कलह और सत्ता विरीधी लहर के कारण सीएम सहित पार्टी की करारी के बाद भाजपा के सामने झारखंड में अपना आधार मजबूत करने की कड़ी चुनौती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पहले शिबू सोरेन और उसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी मतदाताओं पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी क्षेत्रों में पिछले चुनाव में कमजोर प्रदर्शन किया था। अब भाजपा के सामने अपने उसे आधार वोट बैंक को वापस पाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। भूमिहार जाति के रवीन्द्र राय के स्थान पर  आदित्य साहू इस काम में भाजपा की कितनी मदद कर पाते हैं, यह देखने वाली बात होगी। 
 

Top