Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
आज का पंचांग - राशिफल 14 अक्टूबर, 2026
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 14 - अक्टूबर - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि चतुर्थी 11:51 PM
🔅 नक्षत्र अनुराधा रात्रिशेष 03:56
🔅 करण :
वणिज 12:17 PM
विष्टि 12:17 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग आयुष्मान 08:38 PM
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:15 AM
🔅 चन्द्रोदय 09:03 AM
🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक
🔅 सूर्यास्त 05:45 PM
🔅 चन्द्रास्त 07:37 PM
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 11:36 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत आश्विन
🔅 मास पूर्णिमांत आश्विन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:12 AM - 11:58 AM
🔅 कंटक 03:50 PM - 04:37 PM
🔅 यमघण्ट 08:06 AM - 08:53 AM
🔅 राहु काल 11:35 AM - 01:02 PM
🔅 कुलिक 11:12 AM - 11:58 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:33 AM - 07:20 AM
🔅 यमगण्ड 07:14 AM - 08:41 AM
🔅 गुलिक काल 10:08 AM - 11:35 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ
❤️💛विशेष ~ वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चतुर्थ कूष्माण्डा देवी दर्शन पूजन। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️💛 14 अक्टूबर 2026, बुधवार 💛❤️
मेष (Aries): नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दोगुना कर देगी। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। खान-पान में ध्यान रखें। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखें। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखें। दिन मध्यम फलदायी रहेगा।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): घर के सदस्यों के साथ जरुरी चर्चा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढ़ेगा। संतान से लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मिथुन (Gemini): पारिवारिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer): आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वो उल्टी दिशा में जा रहे हैं, ऐसा महसूस होगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चितता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में ऊपरी अधिकारी के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेंगे।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
सिंह (Leo): आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। व्यापार के स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
कन्या (Virgo): आज नूतन कार्य और प्रवास न करें। प्रेम और धिक्कार की राग-द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करने का आज दिन है। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होने का योग है। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, जिससे आपका कार्य बिगडे़ न, इसका ध्यान रखें। व्यवसायिक स्थल पर किसी का दिल ना दुःखे इसका ध्यान रखें। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए आपकी वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
वृश्चिक (Scorpio): बौद्धिक कार्यों को करने और जनसंपर्क बनाए रखने के लिए दूसरों के साथ घुलने-मिलने के लिए दिन अच्छा है। छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। वैचारिक स्तर पर आवेग को अंकुश में रखने की सलाह देते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की सलाह देते हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हों। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दें। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे। अन्य समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें। किसी भी कार्य में शीघ्र निर्णय लें। परिजनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखें। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कुंभ (Aquarius): आवश्यक कार्यों के निर्णय न लेने के लिए आपको सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। आपकी भावना को ठेस भी पहुंच सकती है। परंतु मन को स्वस्थ रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक 3
मीन (Pisces): आज का दिन आपके स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि देकर अन्य विषय में विचार करने का है। घर, कुटुंब और व्यवसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे। दुविधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लें। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
Recent Post
सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का न....
Oct 13 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार....
Oct 12 2026
छह राज्यपाल नियुक्त कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और क....
Oct 12 2026
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ....
Oct 12 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
Top