आज का पंचांग - राशिफल 16 सितम्बर, 2025
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 16 - सितम्बर - 2025
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  दशमी  रात्रिशेष  02:39
🔅 नक्षत्र  आर्द्रा  10:22 AM
🔅 करण :
           वणिज  12:55 PM
           विष्टि  12:55 PM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  वरियान  +00:33 AM
🔅 वार  मंगलवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:54 AM  
🔅 चन्द्रोदय  +01:00 AM  
🔅 चन्द्र राशि  मिथुन  
🔅 सूर्यास्त  06:06 PM  
🔅 चन्द्रास्त  02:24 PM  
🔅 ऋतु  शरद  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1947  विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत  5127  
🔅 दिन काल  12:17 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2082  
🔅 मास अमांत  भाद्रपद  
🔅 मास पूर्णिमांत  आश्विन  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:19:45 - 12:08:57
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  08:03 AM - 08:52 AM
🔅 कंटक  06:24 AM - 07:13 AM
🔅 यमघण्ट  09:41 AM - 10:30 AM
🔅 राहु काल  02:48 PM - 04:21 PM
🔅 कुलिक  12:58 PM - 01:47 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  08:03 AM - 08:52 AM
🔅 यमगण्ड  08:39 AM - 10:12 AM
🔅 गुलिक काल  11:44 AM - 01:16 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  उत्तर  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर  
❤️💛विशेष ~  दशमी श्राद्ध। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909
❤️16 सितम्बर2025,मंगलवा❤️
मेष (Aries): आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होने के बारे में बताते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय नियोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों-परिजनों के साथ खूब आनंद में दिन बीतेगा। अधिक लोगों के साथ संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार का विस्तार और आयोजन संभव होगा। लोकहित का कार्य होगा।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  8

वृषभ (Tauras): आपके विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज लोगों को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन व लेखन में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र से परेशान होने की आशंका देखते हैं।
शुभ रंग  =  फीरोजा
शुभ अंक  :  6

मिथुन (Gemini): महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप दुविधा महसूस करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान होगी। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें। पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक साबित हो सकते हैं। जमीन, मिल्कियत आदि की चर्चा से बचें।
शुभ रंग  =  फीरोजा
शुभ अंक  :  6

कर्क (Cancer): कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों व स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुश रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई- बंधुओं से मेलजोल बनेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ व समाज में आदर सम्मान मिलेगा। विरोधी पराजित होंगे। प्रेम के बंधन में बंधेंगे।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  5

सिंह (Leo): दूर बसनेवाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे। स्त्री मित्र सहायक साबित होंगी।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  5

कन्या (Virgo): वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से लाभ होगा और सौहार्दपूर्ण संबंधों से अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। तन और मन स्वस्थ रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख- आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है। 
शुभ रंग  =  फीरोजा
शुभ अंक  :  6

तुला (Libra): वाणी व व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या परिजनों के साथ उग्र बोलाचाल होने की आशंका है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखने की सलाह है। दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेगी। आध्यात्मिक वाचन या ईश्वर का नाम स्मरण शांति देगा।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

वृश्चिक (Scorpio): आप गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के संयोग बनेंगे। नौकरी-धंधे में अच्छे अवसरों से आय वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। स्त्री मित्रों से लाभ का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है। 
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  8

धनु (Sagittarius): कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  1

मकर (Capricorn):  बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य व लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा की संभावना है। विरोधियों व प्रतिस्पर्धियों के साथ बहस न करने और गलत खर्च से बचने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग  =  फीरोजा 
शुभ अंक  :  6

कुंभ (Aquarius): अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए कहते हैं। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वास्थ्य में खलल पहुंचाएंगे। परिवार में खटराग होने की आशंका रहेगी। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। ईष्टदेव की आराधना करने से आप राहत महसूस करेंगे।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

मीन (Pisces): आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देखते हैं। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे व आदर पाएंगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त होगा। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  1

Top