आज का पंचांग - राशिफल 14 जुलाई , 2025
श्री गणेशाय नम: ।! दैनिक पंचांग !!
☀ 14 - जुलाई - 2025
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  चतुर्थी  11:35 PM
🔅 नक्षत्र  धनिष्ठा  07:25 AM
🔅 करण :
           बव  12:36 PM
           बालव  12:36 PM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  आयुष्मान  04:13 PM
🔅 वार  सोमवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:16 AM  
🔅 चन्द्रोदय  09:19 PM  
🔅 चन्द्र राशि  कुम्भ  
🔅 सूर्यास्त  06:44 PM  
🔅 चन्द्रास्त  08:13 AM  
🔅 ऋतु  वर्षा  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1947  विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत  5127  
🔅 दिन काल  01:36 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2082  
🔅 मास अमांत  आषाढ  
🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:27:59 - 12:22:23
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  12:22 PM - 01:16 PM
🔅 कंटक  07:50 AM - 08:44 AM
🔅 यमघण्ट  11:27 AM - 12:22 PM
🔅 राहु काल  06:49 AM - 08:31 AM
🔅 कुलिक  03:05 PM - 04:00 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  09:39 AM - 10:33 AM
🔅 यमगण्ड  10:13 AM - 11:55 AM
🔅 गुलिक काल  01:37 PM - 03:19 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पूर्व  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ  
❤️💛विशेष ~  संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 09:29 से, श्रवण सोमवार व्रत, सायं उमामहेश्वर पूजन। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909
[❤️14 जुलाई  2025, सोमवार ❤️
मेष (Aries):  आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में क्रोध आएगा जिससे आपका कार्य न बिगड़े या नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखें। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है। 
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

वृषभ (Tauras): आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। खान-पान में विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालें। आप निश्चित समय में अपना कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग-ध्यान से मानसिक शांति मिल सकती है। 
शुभ रंग  =  क्रीम 
शुभ अंक  :  2

मिथुन (Gemini): आज के दिन आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। 
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। 
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

सिंह (Leo): आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कार्य सुंदर तरीके से संपन्न होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे। 
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  1

कन्या (Virgo): आज के दिन समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होगी। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखें। धन का खर्च होगा। 
शुभ रंग  =  फीरोजा
शुभ अंक  :  6

तुला (Libra): भाग्यवृद्धि होनेवाली है आज के दिन। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सम्मान प्राप्त होगा। 
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर करें। धार्मिक कार्य हेतु खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है। 
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

धनु (Sagittarius): आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। निकट के स्नेहीजनों के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। 
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn): आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धन हानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। 
शुभ रंग  =  क्रीम 
शुभ अंक  :  2

कुंभ (Aquarius): इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतान के साथ बेहतर होगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन होगा। 
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

मीन (Pisces): आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे। 
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

Top