Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
एस आई एस बिहार-झारखण्ड की निजी क्षेत्र की कंपनियों में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली बनी
SIS ग्रुप की 40वीं वार्षिक सामान्य सभा
पटना,06 जुलाई।
एस.आई.एस. एक 12,000 करोड़ से अधिक की सूचीबद्ध (एनएसई, बीएसई) कंपनी है जो पूरे भारतवर्ष, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में कार्यरत हैं। इसकी स्थापना श्री आर के सिन्हा जी ने 1974 में पटना, बिहार में की थी। आज कंपनी भारत के शीर्ष पांच निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं में अपना स्थान रखती है जिसमें 284000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। हमारी बेहतर कार्य संस्कृति और वातावरण के कारण आज एसआईएस देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं में से एक है ।
एस.आई.एस. ग्रुप ने 6 जुलाई 2024 को पटना के होटल मौर्य में 40वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया। एजीएम की अध्यक्षता समूह के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य श्री रवीन्द्र किशोर सिन्हा जी ने की।
एसआईएस ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2024 में अपने इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया| कंपनी का राजस्व ₹ 12,261 करोड़ एवं EBITDA ₹ 585 करोड़ हो गया। एसआईएस ग्रुप का राजस्व FY23 के ₹11,346 करोड़ से 8% बढ़ कर FY24 में ₹12,261 करोड़ का हो गया ।
समूह के अध्यक्ष श्री आर के सिन्हा जी ने कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वित्तीय क्षेत्र में उथल-पुथल के बावजूद, कम्पनी ने FY24 में एक संतोषजनक प्रगति हासिल की जिसके लिए उन्होंने अपने सभी कर्मचरियों को बधाई दी| उन्होंने यह जानकारी दी की आज SIS भारत में सुरक्षा एवं सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में नम्बर 1 की कंपनी बन गई है एवं कैश लोजिस्टिक्स के शेत्र में नंबर 2 कंपनी के रूप में स्थापित हैं| 22000 से अधिक ग्राहक संस्थानों एवं 62000 से अधिक स्थानों पर SIS 293 शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवाये प्रदान कर रहा है |
श्री आर के सिन्हा जी ने एस.आई.एस. की अंगीभूत कंपनी VProtect के कर्मचारियों को इस साल बधाई देते हुए कहा है की आज यह कंपनी 23000 से ज्यादा कनेक्शन के साथ भारत की सबसे बड़ी अलार्म मोनिटरिंग एवं रिस्पांस कंपनी के रूप में स्थापित होने को अग्रसर है|
प्रेस और निवेशकों को संबोधित करते हुए एस.आई.एस. के समूह प्रबंध निदेशक श्री ऋतुराज सिन्हा ने विश्वास व्यक्त किया कि एस.आई.एस समूह इसी तरह ऊंचाइयों की ओर बढ़ता रहेगा और सुरक्षा सेवाओं, सुविधा प्रबंधन और कैश लोजिस्टिक्स के क्षेत्र में एक अग्रणी उद्योग बनेगा और अपने कर्मचारियों और निवेशकों को पुरस्कृत करता रहेगा। उन्होंने सुरक्षा, सुविधा प्रबंधन के विकास में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया एवं एस.आई.एस द्वारा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार निवेश की जानकारी दी| उन्होंने यह भी बताया कि कम्पनी इसी तरह आगे भी सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन में मजबूत और स्थिर विकास के लिए अग्रसर रहेगी क्योकि कंपनी के पास प्रभावी संसाधन, सकारात्मक महत्वाकांक्षा और कुशल प्रबंधन है।
इस साल कम्पनी ने SIS Ventures के तहत Entitled एवं Emoha में निवेश किया है| Entitled एक टेक इनेबल्ड कंपनी है जो निम्न वर्ग के लोगो को सस्ते दर पर ऋण देती है एवं Emoha समाज के बुजुर्ग लोगो की देखभाल के लिए समर्पित है |
SIS के कर्मचारियों को गर्व है की वे “ग्रेट प्लेस टू वर्क” के तहत आने वाले कंपनियों की सूची में शीर्ष पर हैं |
निदेशक मंडल, शेयरधारकों और कर्मचारियों ने आज इस बात का जश्न मनाया कि एस.आई.एस. भारत के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित है।
Recent Post
आज का पंचांग - राशिफल 05 जुलांई, 2026....
Jul 04 2026
केन्द्र सरकार के नीति आयोग की तर्ज पर बिहार में भी....
Jul 04 2026
अपराध से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिये 10....
Jul 04 2026
साहेबगंज के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की....
Jul 04 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
रेमंड के मुखिया गौतम सिंघानिया ने पत्नी से अलग होने का किया एलान
Nov 13 2023
आरबीआई ने कहा : 2000 के 9760 करोड़ रुपये के नोट पब्लिक में मौजूद
Dec 01 2023
रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन में रखा अपना एक लाख किलो सोना भारत वापस मंगाया, 1991 के बाद पहली बार किया यह काम
May 31 2024
श्रीनिवासुलु शेट्टी बने भारतीय स्टेट बैंक के नये चेयरमैन
Aug 28 2024
नोएल टाटा बने टाटा उद्योग समूह के नये चैयरमैन
Oct 11 2024
यूपीएससी (UPSC) ने 1000 भारतीय सेवा अधिकारियों की नियुक्ति हेतु 9 दिसंबर को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (सीएसई) का रिजल्ट जा
Dec 09 2024
आरबीआई ने रेपो रेट में की एक चौथाई फीसदी की कटौती, ईएमआई से मिलेगी राहत
Feb 06 2025
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है. एक्साइज ड्यूटी में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
Apr 07 2025
सरकार का फैसला:GST 5% और 18% टैक्स स्लैब रहेगा,12% और 28% स्लैब खत्म:22 सितम्बर से लागू
Sep 03 2025
देश भर में 14.2 kg वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई
Mar 07 2026
एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी
May 19 2026
पेट्रौल-डीजल के दाम फिर बढे,पेट्रौल की कीमत में 87 पैसै और डीजल में 91 पैसे की बढोतरी
May 22 2026
पेट्रौल और डीजल की कीमतों में 2.61-2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
May 24 2026
Top