Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
रेमंड के मुखिया गौतम सिंघानिया ने पत्नी से अलग होने का किया एलान
कहा : अब दोनों के रास्ते जुदा - जुदा
निरंजन
अरबपति कारोबारी गौतम सिंघानिया ने सोमवार को पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों ने अलग - अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। सिंघानिया (58) ने 1999 में सॉलिसिटर नादर मोदी की बेटी नवाज मोदी से शादी की थी। कपड़ा से लेकर रीयल एस्टेट क्षेत्र तक में काम करने वाले समूह रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सिंघानिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा इस बार दिवाली पहले जैसी नहीं होने जा रही है।"
उन्होंने कहा आगे कहा कि मेरा मानना है कि नवाज और मैं यहां से अलग - अलग रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने आठ साल के प्रेम प्रसंग के बाद 1999 में 29 वर्षीय नवाज से शादी की थी। उन्होंने लिखा "एक जोड़े के रूप में एक साथ रहने , माता-पिता के रूप में बढ़ने और हमेशा एक-दूसरे की ताकत बनने के 32 साल...अब सिर्फ याद बने रहेंगे। इन वर्षों में हम प्रतिबद्धता , संकल्प , विश्वास के साथ आगे बढ़े और हमारे जीवन में दो सबसे खूबसूरत चीजें भी आईं।" हालांकि सिंघानिया ने अपने दो बच्चों के अलगाव और संरक्षण के बारे में विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं वैवाहिक दिनों में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रमों पर गौर करता हूं तो हमारे जीवन को लेकर बहुत सारी निराधार अफवाहें फैलाए जाने की बात सामने आती है।
सिंघानिया ने कहा कि मैं नवाज से अलग हो रहा हूं पर हम अपने दो कीमती हीरे निहारिका और निसा के लिए सबसे अच्छा काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने व्यक्तिगत निर्णय के लिए गोपनीयता बरते जाने और सम्मान दिए जाने की अपील की। सिंघानिया ने कहा कृपया इस व्यक्तिगत निर्णय का सम्मान करें और हमें रिश्ते के सभी पहलुओं को सुलझाने का मौका दें। इस समय पूरे परिवार के लिए आपकी शुभकामना चाहता हूं।
अलग होने की घोषणा करने से कुछ मिनट पहले गौतम सिंघानिया ने एक्स पर लिखा था कि उनके समूह की रियल एस्टेट शाखा पूरे मुंबई में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है। "हमने (मुंबई मेट्रोपॉलिटन) क्षेत्र में 03 नई रियल एस्टेट परियोजनाएं हासिल की हैं , जिसमें 5000 करोड़ (678 मिलियन अमरीकी डालर) से अधिक की संयुक्त राजस्व क्षमता है। हमारे रियल्टी कारोबार ने पिछले कुछ परियोजनाओं में मजबूत वृद्धि देखी है और हम आगामी परियोजनाओं के लिए रेमंड समूह से जुड़े उच्चतम स्तर की गुणवत्ता प्रदान करने के लिए आश्वस्त हैं।
गौतम सिंघानिया साहसी कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनका नाम दुनिया भर के सर्किट में तेज कारों की रेस में भाग लेने के लिए अंकित है।
Recent Post
आज का पंचांग - राशिफल 03 जुलांई , 2025....
Jul 02 2025
GST से बिहार को सालाना लगभग 30,000 करोड़ रुपये का ....
Jul 01 2025
10 हजार से अधिक महिला शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिं....
Jun 30 2025
विशिष्ट शिक्षकों की सेवा निरंतरता के लिए कोर्ट जान....
Jun 29 2025
YOU MIGHT ALSO LIKE
आरबीआई ने कहा : 2000 के 9760 करोड़ रुपये के नोट पब्लिक में मौजूद
Dec 01 2023
रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन में रखा अपना एक लाख किलो सोना भारत वापस मंगाया, 1991 के बाद पहली बार किया यह काम
May 31 2024
एस आई एस बिहार-झारखण्ड की निजी क्षेत्र की कंपनियों में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली बनी
Jul 06 2024
श्रीनिवासुलु शेट्टी बने भारतीय स्टेट बैंक के नये चेयरमैन
Aug 28 2024
नोएल टाटा बने टाटा उद्योग समूह के नये चैयरमैन
Oct 11 2024
यूपीएससी (UPSC) ने 1000 भारतीय सेवा अधिकारियों की नियुक्ति हेतु 9 दिसंबर को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (सीएसई) का रिजल्ट जा
Dec 09 2024
आरबीआई ने रेपो रेट में की एक चौथाई फीसदी की कटौती, ईएमआई से मिलेगी राहत
Feb 06 2025
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है. एक्साइज ड्यूटी में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
Apr 07 2025
Top