पेट्रौल और डीजल की कीमतों में 2.61-2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें किश्तों में बढ़ाई जा रही है। आज चौथी बार फिर से दाम बढ़ाए गए हैं।पेट्रौल और डीजल की कीमतों में 2.61-2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
10 दिनों में 7 रुपये से अधिक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
बिहार में पेट्रोल-डीजल करीब ₹3 तक महंगा हो गया हैं। 15 मई के बाद से चौथी बढ़ोतरी है।
23 मई 2026 को पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे का इजाफा हुआ था. 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. जबकि इससे पहले 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष 
के बीच "सरकार ने लोगों को 76 दिनों तक राहत दी है, जिस दौरान कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। कीमतें इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था। आप कब तक इस नुकसान को झेल सकते हैं?"


Top