Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
विशेष
Home
Single Post
बिहार के पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन की गाड़ी पर हमला, सीट के नीचे छिपकर बचाई जान
रांची,10जून पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुआ विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान मेन रोड में डेली मार्केट के पास बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के काफिले पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने उनकी एसयूवी गाड़ी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गाड़ी का आगे और पीछे का शीशा चकनाचूर कर दिया। उपद्रवियों ने काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मंत्री नितिन नवीन ने कार की सीट के नीचे छुपकर जान बचाई। किसी तरह मंत्री के ड्राइवर ने हनुमान मंदिर के पास गाड़ी चर्च रोड की तरफ मोड़ ली। महज दो मिनट के अंदर उपद्रवियों ने मंत्री की गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि नितिन नवीन पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने रांची गए थे। शुक्रवार करीब एक बजे बिरसा मुंडा होटल से वे मेन रोड स्थित हाेटल कैपिटाेल हिल पहुंचे थे। दिन के तीन बजे के करीब जब सूचना मिली की हंगामा शांत हो गया है, तो वो पुलिस स्कॉट के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए होटल से निकले, लेकिन कश्मीर वस्त्रालय और डेली मार्केट के बीच उनके काफिले पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया।
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन कुमार मल्लिक ने रांची में हिंसक झड़प के दौरान मंत्री नितिन नवीन के काफिले पर हमला की कड़ी शब्दों में निंदा की है। मल्लिक ने कहा कि नवीन सुलझे हुए स्वच्छ छवि के नेता हैं और उपद्रवियों द्वारा उन पर जानलेवा हमला करना अत्यंत चिंता और दुर्भाग्य का विषय हैं। उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार से अविलंब उपद्रवियों काे चिह्नित कर सख्त करवाई करने का मांग की है।
Recent Post
30 जून को ठाकरे सरकार का होगा टेस्ट राज्यपाल से ब....
Jun 28 2022
आज का पंचांग-राशिफल 29 जून-2022....
Jun 28 2022
फतुहा के कबीर मठ में तीन दिवसीय कबीर महोत्सव साम्प....
Jun 28 2022
बिहार में उपभोक्ता संरक्षण परिषद की गठन की मांग ....
Jun 28 2022
YOU MIGHT ALSO LIKE
सुप्रीम कोर्ट का आदेश, बिहार और झारखंड में से किसी एक राज्य में ही मिलेगा आरक्षण का लाभ
Aug 21 2021
झारखंड में 65 हजार पारा शिक्षकों की तय हुई सैलरी:दक्षता परीक्षा पास पारा शिक्षकों को 5200- 20200 और टेट पास पारा शिक्षकों को 2400 से 2800 का ग्रेड पे मिलेगा
Nov 08 2021
झारखंड में अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड के ही शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य
Nov 08 2021
झारखंड में आरक्षण की सीमा 73 प्रतिशत करने का होगा विचार
Dec 22 2021
चारा घोटाले के पाचवें मामले में लालू प्रसाद को 5 साल की सजा और 60 लाख रुपये का जुर्माना
Feb 21 2022
झारखंड बजट : 2022-23 झारखंड में 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, राज्य सरकार ने इन लोगों काे दी बड़ी राहत
Mar 03 2022
लालू की तबीयत बिगड़ी,रांची रिम्स से दिल्ली एम्स रेफर
Mar 22 2022
के सीएम ने कोयला कंपनियों को दी धमकी, बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये जल्द से जल्द नहीं देने पर सभी कोयला साइट्स पर लगेगा ताला
Mar 26 2022
झारखंड की खान एवं उद्योग विभाग की सचिव आईएएस पूजा सिंघल और उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी को छापेमारी में कुल 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद
May 07 2022
झारखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उसके कारोबारी पति अभिषेक झा गिरफ्तार
May 11 2022
Top