आज का पंचांग - राशिफल 10 सितम्बर, 2026
.श्री गणेशाय नम:  !! दैनिक पंचांग !!
☀ 10 - सितम्बर - 2026
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  चतुर्दशी  10:00 AM
🔅 नक्षत्र  मघा  02:43 PM
🔅 करण :
           शकुन  10:34 AM
           चतुष्पाद  10:34 AM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  सिद्ध  07:17 PM
🔅 वार  गुरूवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:50 AM  
🔅 चन्द्रोदय  +05:29 AM  
🔅 चन्द्र राशि  सिंह  
🔅 सूर्यास्त  06:10 PM  
🔅 चन्द्रास्त  05:26 PM  
🔅 ऋतु  शरद  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1948  पराभव
🔅 कलि सम्वत  5128  
🔅 दिन काल  12:26 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2083  
🔅 मास अमांत  श्रावण  
🔅 मास पूर्णिमांत  भाद्रपद  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:21:35 - 12:11:22
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  09:42 AM - 10:31 AM
🔅 कंटक  02:40 PM - 03:30 PM
🔅 यमघण्ट  06:22 AM - 07:12 AM
🔅 राहु काल  01:19 PM - 02:53 PM
🔅 कुलिक  09:42 AM - 10:31 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  04:20 PM - 05:10 PM
🔅 यमगण्ड  05:33 AM - 07:06 AM
🔅 गुलिक काल  08:39 AM - 10:13 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  दक्षिण  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन  
❤️💛विशेष ~  श्राद्ध की अमावस्या, अघोर चतुर्दशी, अघोराचार्य अवतरणोत्सव, कुशोपाटिनी अमावस्या। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909


❤️💛10 सितंबर 2026, गुरूवार 💛❤️
मेष (Aries): आज आप दुखी रहेंगे। शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवाले संभलकर चलें। लेकिन लाभ कम ही होगा। आवश्यक दस्तावेजों का ध्यान रखें। मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों का प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा। मित्रों के साथ बाहर जा सकते हैं।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

वृषभ (Tauras): व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बुजुर्गों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे। संतान की प्रगति से मन पुलकित होगा। पर्यटन या प्रवास का योग है। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे। स्वभाव में उदासीनता रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संभलकर चलें। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में फिर भी सक्रिय रहेंगे।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

मिथुन (Gemini): व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। सफलता मिलने के साथ ही उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता और बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। अधिकारियों की शुभ दृष्टि व्यवसाय में सफलता और लाभ दिलवाएगी। मित्रों से लाभ होगा। मध्याहन के बाद किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन बनेगा। धन लाभ का योग है।
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

 कर्क (Cancer): दिन के प्रारंभ में मानसिक तनाव और अशांति रहेगी। शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट संबंधी बीमारी होगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। संतान के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। उगाही का धन प्राप्त होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

सिंह (Leo): मध्यम फलदायी रहेगा आज का दिन। आचार-विचार पर संयम बरतने और अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। अस्वस्थता हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ होगा लेकिन निरर्थक खर्च करना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। नकारात्मकता को भी अपने से दूर रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

कन्या (Virgo): सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। आध्यात्मिक चिंतन मन को शांति देगा।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

तुला (Libra): किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। मन को शांत रखें। घर में वातावरण शांतिप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है। कला को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन के वातावरण में आज आप बहुत आनंदित रहेंगे और इसमें आप के मित्र और संबंधी सहयोग देंगे। ख्याति प्राप्त होगी।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

वृश्चिक (Scorpio): आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करिएगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

धनु (Sagittarius): आज सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालेगा। धन और कीर्ति की हानि होगी। लेकिन मध्याहन के बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn): जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। भाईयों और स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण अस्वस्थ महूसस करेंगे। मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों का ध्यान रखें।
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

कुंभ (Aquarius): अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखें जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए और साथ-साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर हो जाए। मध्याहन के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाइ देगी। परिवार में सुख-शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्य-सफलता मिलेगी।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

मीन (Pisces): आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्य सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। परिवारजनों के साथ अधिक वाद-विवाद न करें। खान-पान में भी ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  8

Top