Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
आज का पंचांग - राशिफल 19 अगस्त, 2026
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग!!
☀ 19 - अगस्त - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि सप्तमी 08:26 PM
🔅 नक्षत्र स्वाति 09:17 AM
🔅 करण :
गर 06:32 AM
वणिज 06:32 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग ब्रह्म +03:44 AM
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:35 AM
🔅 चन्द्रोदय 11:33 AM
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 06:25 PM
🔅 चन्द्रास्त 10:22 PM
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 12:57 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:27 AM - 12:18 PM
🔅 कंटक 04:38 PM - 05:30 PM
🔅 यमघण्ट 07:59 AM - 08:51 AM
🔅 राहु काल 11:53 AM - 01:30 PM
🔅 कुलिक 11:27 AM - 12:18 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:16 AM - 07:07 AM
🔅 यमगण्ड 07:01 AM - 08:38 AM
🔅 गुलिक काल 10:15 AM - 11:53 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
❤️💛विशेष ~ शीतला सप्तमी, गोस्वामी तुलसीदास जयन्ती, मोक्ष सप्तमी [जैन]।💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️19अगस्त 2026,बुधवार ❤️
मेष (Aries): आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में स्पर्धा का वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग खड़े होंगे। भाई-बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा और इससे लाभ होगा। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
वृषभ (Tauras): मन की द्विधा के कारण ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे, जिससे हाथ में आए अवसर खो सकते हैं। आपके झक्की व्यवहार के कारण संघर्ष हो सकता है। लेखक, कारीगर, कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ के साथ ही कहीं से गिफ्ट मिलने से भी आप अधिक खुश होंगे। सभी के साथ आनंददायक प्रवास की संभावना है। दांपत्यजीवन में संवादिता बनी रहेगी।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 7
कर्क (Cancer): शरीर और मन में बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की संदिग्धता और द्विधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएगी। विशेष रूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 2
सिंह (Leo): आज के दिन आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढ़ीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। मित्र-मंडल, स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
कन्या (Virgo): नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे आएंगे। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति की संभावना है। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और अच्छे से आज का दिन बीतेगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में गहरे न उतरने की सलाह देते हैं। धन का खर्च होगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा। नए कार्य शुरू न करें। क्रोध आवेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए सम्बंध विकसित करने की सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। ईष्टदेव का स्मरण राहत देगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
धनु (Sagittarius): बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के संबंधों में घनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): आपके व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे के लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता और अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब रहेंगे। कानूनी पचड़ों से बचें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कुंभ (Aquarius): आज आप संतान और अपने स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचार में तेज़ी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचाएगी। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयां आएंगी। इसलिए संभव हो तो यात्रा स्थगित रखने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
मीन (Pisces): शारीरिक-मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि होगी। स्त्री वर्ग और पानी से दूर रहें। स्थावर मिल्कियत और वाहन आदि की समस्याएं चिंता पैदा करेंगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
Recent Post
सांसद विवेक ठाकुर ने राज्यपाल से की मुलाकात....
Aug 18 2026
राजस्व न्यायालयों की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने की....
Aug 18 2026
BPSC ने 32388 पदों पर नियुक्ति हेतु TRE4 का विज्ञा....
Aug 18 2026
नवादा के केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक बस....
Aug 17 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
Top