आज का पंचांग - राशिफल 12 जुलांई  , 2025
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 12 - जुलाई - 2025
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  द्वितीया  रात्रिशेष  01:39
🔅 नक्षत्र  उत्तराषाढ़ा  07:21 AM
🔅 करण :
           तैतिल  02:02 PM
           गर  02:02 PM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  विश्कुम्भ  07:31 PM
🔅 वार  शनिवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:16 AM  
🔅 चन्द्रोदय  08:07 PM  
🔅 चन्द्र राशि  मकर  
🔅 सूर्यास्त  06:44 PM  
🔅 चन्द्रास्त  06:10 AM  
🔅 ऋतु  वर्षा  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1947  विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत  5127  
🔅 दिन काल  01:37 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2082  
🔅 मास अमांत  आषाढ  
🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:27:42 - 12:22:12
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  05:06 AM - 06:00 AM
🔅 कंटक  11:27 AM - 12:22 PM
🔅 यमघण्ट  03:05 PM - 04:00 PM
🔅 राहु काल  08:30 AM - 10:12 AM
🔅 कुलिक  06:00 AM - 06:55 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  01:16 PM - 02:11 PM
🔅 यमगण्ड  01:37 PM - 03:19 PM
🔅 गुलिक काल  05:06 AM - 06:48 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पूर्व  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन  
❤️💛विशेष ~  अशून्यशयन व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 08:16 से।💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909
❤️12 जुलाई 2025, शनिवार ❤️
मेष (Aries): आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। बाहर का खाना-पीना टालें। ऑफिस की महिलाकर्मियों से आपको लाभ होगा। मन में नकारात्मक और उदासीन विचार न आने दें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  8

वृषभ (Tauras): शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उत्साह के साथ किसी भी कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न करेंगे। आप कार्य के प्रति एकाग्र रहेंगे। धन लाभ की संभावना है। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  3

मिथुन (Gemini): आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें। परिजनों से अनबन हो सकती है। उग्रता और आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दुर्घटना और आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा और व्यवहार में मृदुता कायम रखें।
शुभ रंग  =  बैंगनी 
शुभ अंक  :  6

कर्क (Cancer): आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा। आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुख शांति मिलेगी। धन का सुनियोजित आयोजन कर पाएंगे।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

सिंह (Leo): आपके दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति हो सकती है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  8

कन्या (Virgo): आज आपका दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य और यात्रा के लिए समय अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग  =  बैंगनी
शुभ अंक  :  6

तुला (Libra): आपकी वाणी पर संयम रखने को कहते हुए सूचित करते हैं कि सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  3

वृश्चिक (Scorpio): आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भूलकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं ऐसा प्रतीत होता है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों-स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  5

धनु (Sagittarius): यह महसूस होता है कि आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn): मन के चिंताग्रस्त होने से आप असमंजस में रहेंगे। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतान के साथ मतभेद होने की संभावना है। उनके आरोग्य की चिंता रहेगी। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सलाह देते हैं कि आज के दिन प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में न उतरें।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  3

कुंभ (Aquarius): आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा। मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेगें। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज के सभी कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। स्त्रियों के सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होगा। जमीन मकान-वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधानी बरतें।
शुभ रंग  =  बैंगनी 
शुभ अंक  :  6

मीन (Pisces): अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता और मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

Top