Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
आज का पंचांग - राशिफल 19 अप्रैल , 2025
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 19 - अप्रैल - 2025
☀ पंचांग
🔅 तिथि षष्ठी 01:53 PM
🔅 नक्षत्र मूल 06:32 AM
🔅 करण :
गर 05:51 AM
वणिज 05:51 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग शिव +00:50 AM
🔅 वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:39 AM
🔅 चन्द्रोदय +00:00 AM
🔅 चन्द्र राशि धनु
🔅 सूर्यास्त 06:21 PM
🔅 चन्द्रास्त 09:30 AM
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 12:50 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:23:17 - 12:14:40
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 05:23 AM - 06:15 AM
🔅 कंटक 11:23 AM - 12:14 PM
🔅 यमघण्ट 02:48 PM - 03:40 PM
🔅 राहु काल 08:36 AM - 10:12 AM
🔅 कुलिक 06:15 AM - 07:06 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:06 PM - 01:57 PM
🔅 यमगण्ड 01:25 PM - 03:01 PM
🔅 गुलिक काल 05:23 AM - 07:00 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन
❤️💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️19 अप्रैल 2025, शनिवार❤️
मेष (Aries): शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन करने और आनंदपूर्वक समय बिताने का अवसर आएगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। कलाकारों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कद्र होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
वृषभ (Tauras): आज का दिन स्फूर्ति और प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को मनोरंजक बनाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। आंख में पीड़ा होगी। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति देगा।
शुभ रंग = श्याम
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer): आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
सिंह (Leo): आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। ऑफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह देते हैं। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
कन्या (Virgo): शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद होगा। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना व्यक्त करते हैं।
शुभ रंग = बैंगनी
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद होंगे। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक होगा। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बनाएंगे। जलाशय से दूर रहना हितकर है।
शुभ रंग = श्याम
शुभ अंक : 3
वृश्चिक (Scorpio): नौकरी-धंधे और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपके लिए लाभ ही लाभ है। इसके साथ ही मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
मकर (Capricorn): आपका दिन मिला जुला रहेगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतान के प्रश्न के विषय में चिंता रहेगी। उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।
शुभ रंग = श्याम
शुभ अंक : 3
कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा रहेगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन और मानसिक शांति देंगे।
शुभ रंग = बैंगनी
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): आपका आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा। भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
Recent Post
सुप्रीम कोर्ट मे वक्फ संशोधन कानून पर अब 5 मई को ....
Apr 17 2025
पसमांदा समाज को सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार....
Apr 17 2025
महागठबंधन की समन्वय समिति का तेजस्वी यादव अध्यक्ष ....
Apr 17 2025
नीतीश कुमार प्रगति अब आधी आबादी को साधने का राज्....
Apr 16 2025
YOU MIGHT ALSO LIKE
Top