आज का पंचांग - राशिफल 15 अक्टूबर, 2024
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 15 - अक्टूबर - 2024
☀ पंचांग    
🔅 तिथि त्रयोदशी 10:10 PM
🔅 नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद 08:57 PM
🔅 करण :
           कौलव 02:05 PM
           तैतिल 02:05 PM
🔅 पक्ष शुक्ल  
🔅 योग वृद्धि 02:13 PM
🔅 वार मंगलवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय 06:16 AM  
🔅 चन्द्रोदय 03:56 PM  
🔅 चन्द्र राशि कुम्भ  
🔅 सूर्यास्त 05:44 PM  
🔅 चन्द्रास्त +04:12 AM  
🔅 ऋतु शरद  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत 1946 क्रोधी
🔅 कलि सम्वत 5126  
🔅 दिन काल 11:33 AM  
🔅 विक्रम सम्वत 2081  
🔅 मास अमांत आश्विन  
🔅 मास पूर्णिमांत आश्विन  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित 11:11:55 - 11:58:09
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:07 AM - 08:53 AM
🔅 कंटक 06:34 AM - 07:20 AM
🔅 यमघण्ट 09:39 AM - 10:25 AM
🔅 राहु काल 02:28 PM - 03:55 PM
🔅 कुलिक 12:44 PM - 01:30 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:07 AM - 08:53 AM
🔅 यमगण्ड 08:41 AM - 10:08 AM
🔅 गुलिक काल 11:35 AM - 01:01 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल उत्तर  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ  
❤️💛विशेष ~ भौम प्रदोष व्रत। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
                9229042909

❤️💛 15 अक्टूबर 2024, मंगलवार 💛❤️
मेष (Aries): आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। काम बिगड़ने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों और विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। निर्धारित समय कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष पैदा हो सकता है। योग, ध्यान और अध्यात्म से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आपके हाथ से दान-धर्म और सखावत के कार्य होंगे।
शुभ रंग = क्रीम 
शुभ अंक : 2

कर्क (Cancer): आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8

सिंह (Leo): आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार के कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।
शुभ रंग = पींक 
शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थायी संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं निर्मित होंगी। धन खर्च होगा।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6

तुला (Libra): वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी निवेश आपको लाभ दे सकता है। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग = क्रीम 
शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की सलाह देते हैं। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।
शुभ रंग = लाल 
शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंच सकती है। कम सफलता मिलने से हताशा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। महाबीरजी आपकी मुसीबत कम करेंगे।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे। महाबीरजी की कृपा आपके साथ है। नौकरी धंधे में लाभ होगा। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।
शुभ रंग = क्रीम 
शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुणा कर देगा। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति होगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9

Top