आज का पंचांग - राशिफल 13 अक्टूबर, 2024
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 13 - अक्टूबर - 2024
☀ पंचांग    
🔅 तिथि एकादशी रात्रिशेष 02:30
🔅 नक्षत्र धनिष्ठा 11:48 PM
🔅 करण :
           गर 09:11 AM
           वणिज 09:11 AM
🔅 पक्ष शुक्ल  
🔅 योग शूल 09:25 PM
🔅 वार रविवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय 06:14 AM  
🔅 चन्द्रोदय 02:41 PM  
🔅 चन्द्र राशि मकर  
🔅 सूर्यास्त 05:56 PM  
🔅 चन्द्रास्त +02:02 AM  
🔅 ऋतु शरद  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत 1946 क्रोधी
🔅 कलि सम्वत 5126  
🔅 दिन काल 11:36 AM  
🔅 विक्रम सम्वत 2081  
🔅 मास अमांत आश्विन  
🔅 मास पूर्णिमांत आश्विन  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित 11:12:16 - 11:58:42
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त 03:50 PM - 04:37 PM
🔅 कंटक 09:39 AM - 10:25 AM
🔅 यमघण्ट 12:45 PM - 01:31 PM
🔅 राहु काल 03:56 PM - 05:23 PM
🔅 कुलिक 03:50 PM - 04:37 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:12 AM - 11:58 AM
🔅 यमगण्ड 11:35 AM - 01:02 PM
🔅 गुलिक काल 02:29 PM - 03:56 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन  
❤️💛विशेष ~ पापाकुशा एकादशी [सभी के लिए, पंचक आरंभ। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
                9229042909.

❤️❤️13 अक्टूबर 2024, रविवार ❤️❤️
मेष (Aries): आज आप गुस्से को काबू में रखें। कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे गुस्सा वजह बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6

वृषभ (Tauras): अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। वाणी और वर्तन पर संयम रखें। खान-पान का ध्यान रखें। व्यवसायिक क्षेत्र में विघ्न आ सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंग को टालें। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा में न उतरें। कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। धैर्य से काम लें।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): आज आनंद-प्रमोद में खुद को भुला देने का दिन है। मनोरंजन प्रवृत्ति में खोए रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है। धन के खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। प्रभु की भक्ति और ध्यान से मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग = लाल 
शुभ अंक : 1

कर्क (Cancer): व्यवसायिक और पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को भी लाभ प्राप्त नहीं होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों से भी लाभ होगा।
शुभ रंग = पींक 
शुभ अंक : 5

सिंह (Leo): प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रोध पर संयम रखें। पेट से जुड़ी समस्याएं कष्ट दे सकती हैं। मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लास बना रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर पाएंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo): आज आप में शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक उल्लास और चेतनाशक्ति का अभाव रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखें। धन-हानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखें। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को संभवतः टाल दें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3

तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंद देगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान मिलेगा। मध्याह्न के बाद मन में उदासी रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिवार में क्लेश हो सकता है। संपत्ति से संबंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य या उसके विषय में निर्णय न लेने की सलाह है। परिवार में क्लेश अधिक होगा। मध्याह्न के बाद परिजनों और भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करेंगे। जीवन में आध्यात्मिकता की अनुभूति होगी।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी दोनों की प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। कार्य करने में उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। आप कुछ द्विधा में रहेंगे। घर में और व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। अधिक या निरर्थक खर्च हो सकता है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn): वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। क्रोध की मात्रा बढ़ने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मन में बेचैनी रहेगी। आध्यात्मिकता से मन शांत होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।
शुभ रंग = क्रीम 
शुभ अंक : 2

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। घर का वातावरण कलुषित होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखें। धन का अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें।
शांत रंग = क्रीम 
शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परोपकार का कार्य होगा। व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9

Top