Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित हुए 275 शिक्षक
पटना,03 सितम्बर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन होटल मैत्रया इन,बोरिंग रोड,पटना में किया गया। जिसमें शिक्षा,खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 275 प्राचार्य,प्राचार्या,शिक्षकों,शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों को बिहार विधान परिषद में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद शिक्षकों के प्रतिनिधि विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव व विशिष्ट अतिथि बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष -सह- प्रवक्ता,भाजपा बिहार प्रदेश ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रो.नवल किशोर यादव ने कहा कि शिक्षक ने समाज को हमेशा ही सुधार कर एक नई दिशा दी है। शिक्षक ही हमारे अंदर समाज कल्याण की भावना जागृत करते हैं। प्राचीन भारतीय मान्यताओं के अनुसार शिक्षक का स्थान भगवान से भी ऊंचा माना गया है। क्योंकि शिक्षक ही हमें सही या गलत के मार्ग का चयन करना सीखाते है। कबीर कहते हैं गुरु गोविंद दोऊ खड़े काको लागू पांव,बलिहारि गुरु आपनो गोविंद दियो बताय। शिक्षक आम तौर से समाज को बुराई से बचाता है और लोगों को एक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बनाने का प्रयास करता है। इसलिए हम यह कह सकते है कि शिक्षक अपने शिष्य का सच्चा पथ प्रदर्शक होते हैं। शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं। राज्य सरकार रोज नये-नये कानून व मापदंड बनाकर शिक्षकों को तंग करना बंद करें। सरकार पहले विद्यालय के आधारभूत संरचनाओं को दुरुस्त करे
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष-सह-भाजपा प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव द्वारा यह सम्मान समारोह विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों के अलावे खेल व समाज सेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले गुरुओं को सम्मानित किया जाना गौरव की बात है।
अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के आयोजन सचिव-सह-बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,डॉ शांति कुमारी सिन्हा,पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल,डॉ.मुसर्रत जहाँ,शिव नारायण पाल,संजीव पोद्दार,पंकज कुमार, राज कुमार,नेहा रानी सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित थे। मंच संचालन प्रतिभा वर्मा ने किया।
Recent Post
जमुई के नए डीएम ने राकेश कुमार ने पदभार संभाला ....
Sep 30 2023
बिहार के मंत्री बोले पूरे देश में कमज़ोर वर्ग, दलित....
Sep 30 2023
सुशील कुमार मोदी बोले-ललन सिंह के चलते जदयू के पास....
Sep 30 2023
2000 के नोट बदलने की मियाद एक सप्ताह बढ़ी,अब 07 अक....
Sep 30 2023
YOU MIGHT ALSO LIKE
सानिया मिर्जा ने अपना विदाई मैच खेलकर शानदार करियर का समापन खुशी के आंसूओं के साथ किया
Mar 04 2023
किलकारी का ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन पर कब्जा
Aug 29 2023
लखीसराय में तृतीय राज्य स्तरीय थांग टा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Sep 03 2023
पटना तीन दिवस राष्ट्रीय आभूषण प्रदर्शनी सह ज्वेलरी महोत्सव का हुआ शुभारंभ
Sep 03 2023
भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हुए पाक बल्लेबाज, कोहली-राहुल के बाद कुलदीप यादव ने किया कमाल,228 रनों से हुई जीत
Sep 11 2023
भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक एशिया कप फाइनल खेला गया। मैच में भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर 8वीं बार खिताब अपने नाम किया
Sep 17 2023
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। यह देछठश का 54वां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा।
Sep 23 2023
Top