Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
विशेष
Home
Single Post
गृह मंत्री का ऐलान : 01 जनवरी 2024 को होगा अयोध्या के भव्य राम मंदिर का उद्घाटन
श्रद्धालु भी कर सकेंगे रामलला के दर्शन
डा.निरंजन कुमार की रिपोर्ट
नेशनल डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर का दर्शन श्रद्धालु 01 जनवरी 2024 से कर सकेंगे। अमित शाह त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान यह बात कही। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस अदालतों में राम मंदिर निर्माण के मामले में अड़ंगा लगाती आई है। राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद आया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 05 अगस्त 2020 को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में भूमि पूजन किया था। श्रीराम मंदिर के आस - पास के 70 एकड़ क्षेत्र में वाल्मीकि , केवट , शबरी , जटायु , सीता , विघ्नेश्वर (गणेश) और शेषावतार (लक्ष्मण) के मंदिरों का भी निर्माण कराया जा रहा है।
मंदिर के पहले पहले फेज का काम 30 दिसंबर 2023 को पूरा हो जाएगा। उसके बाद इसे श्रद्धालुओं के खोल दिया जाएगा। वहीं दूसरे फेज का काम 30 दिसंबर 2024 और तीसरे एवं अंतिम फेज का काम 30 दिसंबर 2025 को पूरा होगा। मंदिर निर्माण में करीब 1800 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
मंदिर का पूरा परिसर 71 एकड़ का है। वहीं रामलला का मंदिर 08 एकड़ में बन रहा है। मंदिर का शिखर 161 फीट का होगा। मंदिर के निर्माण में किसी प्रकार के लोहे या स्टील का उपयोग नहीं किया जा रहा। साथ ही इसे ऐसा बनाया जा रहा है कि 1000 साल तक यह मंदिर पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। यहां तक कि 06.05 रिएक्टर के भूकंप से भी मंदिर को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचेगी।
मंदिर के गर्भ गृह में जहां राम लला विराजमान होंगे , वह आसन सोने का होगा। वहीं मंदिर का शिखर भी सोने का हो सकता है। इसके लिए महाराष्ट्र के एक व्यापारी ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से बात की है। हालांकि ट्रस्ट की ओर से अब तक इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
भगवान श्रीराम के इस मंदिर को सरकार देश का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र बनाने के साथ ही सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने में जुटी है। चूंकि रामलला की बालस्वरूप मूर्ति काफी छोटी है , इसलिए श्रद्धालु सही तरीके से मूर्ति के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इस स्थिति में ट्रस्ट ने गर्भगृह में एक अन्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि इस साल मार्च में त्रिपुरा सहित देश के 09 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर - पूर्व के त्रिपुरा , मेघालय और नगालैंड के साथ - साथ राजस्थान , छत्तीसगढ़ , तेलंगाना , कर्नाटक और मध्य प्रदेश राज्य शामिल है।
उधर साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इस स्थिति में श्रीराम मंदिर का सीधा लाभ भाजपा को मिल सकता है।
Recent Post
आज का पंचाग - राशिफल 6 फरवरी , 2023....
Feb 05 2023
उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू को बचाने के लिए 19-20 फरवर....
Feb 05 2023
आज का पंचाग - राशिफल 5 फरवरी , 2023....
Feb 04 2023
अडानी ग्रुप में चल रहे घमासान पर वित्त मंत्री निर्....
Feb 04 2023
YOU MIGHT ALSO LIKE
पीएम नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय सौंपा गया है…
Jul 07 2021
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: प्रोन्नति में आरक्षण देने से मना नहीं किया परंतु शर्तों को कम करने से किया इनकार
Jan 28 2022
नोएडा में सुपरटेक के करीब 100 मीटर ऊंचे अवैध ट्विन टावर को ढहा दिया गया
Aug 28 2022
सुप्रीम कोर्ट का EWS पर अहम फैसला, पांच में से तीन जज आरक्षण के पक्ष में-EWS आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक माना
Nov 06 2022
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें सीजेआईCJI, पिता के 44 साल बाद बेटे को मिली जिम्मेदारी
Nov 08 2022
नई दिल्ली 9 और 10 सितंबर, 2023 को शिखर सम्मेलन के लिए G20 नेताओं की मेजबानी करेगा.
Nov 17 2022
81.35 करोड़ लोगों को एक साल तक मुफ्त राशन मिलेगा,2 लाख करोड़ पड़ेगा खर्च
Dec 23 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए कार्यकाल में मिला विस्तार
Jan 17 2023
त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को आएंगे नतीजे
Jan 18 2023
74वें गणतंत्र दिवस पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 6 हस्तियों को पद्म विभूषण , 9 को पद्म भूषण सम्मान और 91 को पद्मश्री पुरस्कार
Jan 25 2023
राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदला, अब इसे ‘अमृत उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा
Jan 28 2023
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर फायरिंग, सीने में लगी गोली, अस्पताल में मौत
Jan 29 2023
शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया
Jan 29 2023
विशाखापत्तनम होगी आंध्र प्रदेश की राजधानी , सीएम जगन रेड्डी का बड़ा ऐलान।
Jan 31 2023
आसाराम को मिला करनी का फल , जेल में काटेगा सारी उम्र।
Jan 31 2023
पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का निधन
Jan 31 2023
नौकरीपेशा वर्ग को मोदी सरकार की सौगात, नई कर व्यवस्था में 7 लाख तक की आय टैक्स-फ्री
Jan 31 2023
बजट के बीच अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में अडानी से आगे निकले अंबानी, दोनों की दौलत में इतना अंतर
Feb 01 2023
टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, टीवी-मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहन होंगे ,सस्तेसिगरेट महंगी होगी
Feb 01 2023
45 लाख करोड रुपए के केंद्रीय बजट-2023 में गरीब से लेकर मध्यम वर्ग तक का खास ख्याल
Feb 01 2023
केन्द्र सरकार ने कॉलेजियम के 18 प्रस्तावों को पुनर्विचार के लिए वापस भेजा: कानून मंत्री
Feb 02 2023
देश के हाईकोर्ट में सामान्य वर्ग के 79% न्यायाधीश ,आरक्षित वर्ग के मात्र 21%
Feb 03 2023
छत्तीसगढ़:श्री हुजुर मुकंदमणिनाम साहेब स्मृति महोत्सव भंडारा एंव कबीर
Feb 03 2023
नाराजगी के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने की सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की नियुक्ति
Feb 04 2023
अडानी ग्रुप में चल रहे घमासान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तोड़ी चुप्पी…
Feb 04 2023
Top