Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
विशेष
Home
Single Post
पटना के गांधी मैदान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन
हथकरघा को बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित :समीर महासेठ
पटना 20 दिसंबर।
पूरे देश में बनाए जा रहे हथकरघा निर्मित वस्तुओं के बारे में जागरूकता फैलाने और बुनकरों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हथकरघा एवं रेशम निदेशालय द्वारा पटना के गांधी मैदान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो लगाया गया है जो 30 दिसंबर 2022 तक चलेगा। हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन राज्य के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने किया। मौके पर उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय और बिहार विधानसभा के सदस्य छत्रपति यादव मौजूद रहे। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने एक्सपो में आए हुए उद्यमियों और बुनकरों की हौसला अफजाई की और कहा कि बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों के मान सम्मान में वृद्धि करना उनकी सरकार का परम लक्ष्य है। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हथकरघा क्षेत्र में राज्य के सबसे कमजोर तबके अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक आदि को रोजगार मिलता है। हथकरघा पहले पारंपरिक और पारिवारिक व्यवसाय हुआ करता था लेकिन अब सरकारी स्तर पर भी नए भूल करो और उद्यमियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है जिससे अधिक परिपक्व और कुशल कारीगर इस उद्योग को उपलब्ध हों। समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार सरकार की पहल पर हथकरघा एवं रेशम उद्योग के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं जिनमें हथकरघा बुनकरों को प्रति बुनकर ₹10000 की कार्यशील पूंजी देना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि हजारों बुनकरों को कार्यशील पूंजी का लाभ दिया जा चुका है। समीर कुमार महासेठ ने कहा कि हथकरघा और खादी को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा बिहार के बाहर हैदराबाद भोपाल कोलकाता जैसे स्थानों पर बिहार क्राफ्ट मेला लगाया गया है। जल्दी ही चेन्नई में भी बिहार क्राफ्ट मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकरों द्वारा हथकरघा प्रभु ने गए वस्त्रों से तैयार मास्क और गमछा आदि की खरीद का निर्देश दूसरे विभागों को भी दिया गया है स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के बुनकरों द्वारा तैयार सतरंगी चादरों की खरीद की जा रही है कार्यक्रम में हथकरघा एवं रेशम निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि बुनकरों के कल्याण और हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक शहरों में मेगा हैंडलूम कलस्टर बनाने की योजना है। स्टेट हैंडलूम एक्सपो के प्रायोजक भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त हथकरघा हैं।
Recent Post
आज का पंचाग - राशिफल 6 फरवरी , 2023....
Feb 05 2023
उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू को बचाने के लिए 19-20 फरवर....
Feb 05 2023
आज का पंचाग - राशिफल 5 फरवरी , 2023....
Feb 04 2023
अडानी ग्रुप में चल रहे घमासान पर वित्त मंत्री निर्....
Feb 04 2023
YOU MIGHT ALSO LIKE
बिहार के भूषण कुमार महतो को राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती में स्वर्ण पदक
Aug 20 2022
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में पहली बार आखिरी गेंद पर जीता मैच, कोहली ने दिया दिवाली का तोहफा
Oct 23 2022
सहरसा जिला में होने वाली खेल प्रतियोगिता को लेकर नवादा की टीम रवाना
Nov 03 2022
इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 30 साल पुराना हिसाब बराबर किया, दूसरी बार बना टी20 चैंपियन
Nov 13 2022
उड़न परी पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की बनीं
Nov 27 2022
विजय हजारे ट्रॉफी : ऋतुराज गायकवाड़ का धमाका , एक ओवर में जड़े 07 छक्के
Nov 28 2022
अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप 2022 की चैंपियन बनी
Dec 18 2022
राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के पुरूष वर्ग में बिहार जीता
Dec 25 2022
गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के चारों साहबजादे के नाम पर गुरुद्वारा का निर्माण होना चाहिए - महन्थ ब्रजेश मुनि
Jan 08 2023
जमुई: फैंसी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने अधिवक्ता संघ को 58 रन से दी शिकस्त
Jan 27 2023
भारत ने आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया
Jan 29 2023
Top