Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
आज का पंचांग - राशिफल 26 अगस्त, 2026
श्री गणेशाय नम:!!दैनिकपंचांग !!
☀ 26 - अगस्त - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि त्रयोदशी 06:20 AM
🔅 नक्षत्र श्रवण रात्रिशेष 01:28
🔅 करण :
तैतिल 08:01 AM
गर 08:01 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग सौभाग्य 07:59 AM
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:40 AM
🔅 चन्द्रोदय 05:12 PM
🔅 चन्द्र राशि मकर
🔅 सूर्यास्त 06:20 PM
🔅 चन्द्रास्त +04:25 AM
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 12:48 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:25 AM - 12:16 PM
🔅 कंटक 04:32 PM - 05:24 PM
🔅 यमघण्ट 08:00 AM - 08:52 AM
🔅 राहु काल 11:51 AM - 01:27 PM
🔅 कुलिक 11:25 AM - 12:16 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:18 AM - 07:09 AM
🔅 यमगण्ड 07:03 AM - 08:39 AM
🔅 गुलिक काल 10:15 AM - 11:51 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
❤️💛विशेष ~ मुस्लिम पर्व वारावफात। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
[❤️26 अगस्त2026,बुधवार❤️
मेष (Aries): दिन भर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। सलाह है कि बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाएं।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
वृषभ (Tauras): आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ेंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिकरुप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टालें, जिससे किसी के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित न हों। मान भंग की स्थिति से संभलें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer): आज आप संभलकर चलें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा या अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा होने से भी मन में दुख बना रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखें। अनिद्रा आपको सताएगी।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी ऐसा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। मानसिक रुप से उद्वेगरहित रहेंगे। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत हैं। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहें। मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिकरुप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृश्चिक (Scorpio): स्वभाव में उग्रता पर और वाणी पर संयम रखने की आज सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभवतः सावधानी बरतिएगा, नहीं तो टाल दीजिएगा। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अकस्मात से बचकर चलिएगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 6
कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह देते हैं। शारीरिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आप को समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
मीन (Pisces): आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। इष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
Recent Post
आज का पंचांग - राशिफल 26 अगस्त, 2026....
Aug 25 2026
मुख्यमंत्री ने पटना नगर निगम द्वारा आवासीय मकानों ....
Aug 25 2026
मुख्यमंत्री ने पटना नगर निगम द्वारा आवासीय मकानों ....
Aug 25 2026
बिहार के 220 संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में कार्य....
Aug 25 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
आज का पंचांग - राशिफल 26 अगस्त, 2026
Aug 25 2026
Top