Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
आज का पंचांग - राशिफल 14 जुलांई , 2026
श्री गणेशाय नम!!दैनिक पंचांग !!
☀ 14 - जुलाई - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि अमावस्या 03:36 PM
🔅 नक्षत्र पुनर्वसु रात्रिशेष 01:51
🔅 करण :
नाग 03:15 PM
किन्स्तुघ्ना 03:15 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग व्याघात 11:57 AM
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:16 AM
🔅 चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
🔅 चन्द्र राशि मिथुन
🔅 सूर्यास्त 06:46 PM
🔅 चन्द्रास्त 06:55 PM
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 01:36 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत ज्येष्ठ
🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:27:59 - 12:22:23
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 07:50 AM - 08:44 AM
🔅 कंटक 06:01 AM - 06:55 AM
🔅 यमघण्ट 09:39 AM - 10:33 AM
🔅 राहु काल 03:19 PM - 05:01 PM
🔅 कुलिक 01:16 PM - 02:11 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:50 AM - 08:44 AM
🔅 यमगण्ड 08:31 AM - 10:13 AM
🔅 गुलिक काल 11:55 AM - 01:37 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
❤️💛विशेष ~ स्नान-दान श्राद्ध की अमावस्या, भौमवती अमावस्या। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️14 जुलाई.26,मंगलवार ❤️
मेष (Aries): आपके दिन की शुरुआत ताजगी और स्फूर्ति से होगी। घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आवागमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नये कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने को मिल सकता है।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृषभ (Tauras): आज किसी भी प्रकार के अविचारी कदम या निर्णय लेने से पहले विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बनाएगी। परिवार में स्नेहियों का विरोध मतभेद खड़ा करेंगे जिससे ग्लानि होगी। परिश्रम का उचित मुआवजा न मिलने से निराशा महसूस होगी। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत है। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च होंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज का दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कर्क (Cancer): नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को कम कर देंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव कराएगी। नौकरी व्यवसाय की प्रगति में बाधा आ सकती है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर होगी।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कन्या (Virgo): आज के दिन मन को संयम में रखने की सलाह देते हैं। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ आपको आनंद देगा। नए वस्त्रालंकार खरीदने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जीवनसाथी के सानिध्य का जी भरकर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
धनु (Sagittarius): संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखने की सलाह है। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजन के साथ की गई मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी। वाद-विवाद और चर्चा में न उतरें।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): ताजगी और स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा या उनके साथ किसी कारण तकरार होगी। धन खर्च और अपयश से संभलें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कुंभ (Aquarius): आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। प्रिय व्यक्तियों का साथ और दांपत्यजीवन में अधिक घनिष्ठता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे। माँ कात्यायनी का ध्यान करें।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
Recent Post
बिहार हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना से प....
Jul 13 2026
प्रशासनिक फेर बदल: 6 आईएएस और 45 बींएएस इधर से उधर....
Jul 12 2026
सीमांचल के बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिधायक ....
Jul 12 2026
बिहार में पर्यटकों के लिंए आज से हेलीकाप्टर सेवा क....
Jul 12 2026
YOU MIGHT ALSO LIKE
Top