आज का पंचांग - राशिफल 02 जून, 2026
श्री गणेशाय नम!!दैनिक पंचांग !!
☀ 02 - जून - 2026
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  द्वितीया  05:02 PM
🔅 नक्षत्र  मूल  08:48 PM
🔅 करण :
           तैतिल  05:52 AM
           गर  05:52 AM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  साघ्य  07:15 AM
🔅 वार  मंगलवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:15 AM  
🔅 चन्द्रोदय  08:33 PM  
🔅 चन्द्र राशि  धनु  
🔅 सूर्यास्त  06:45 PM  
🔅 चन्द्रास्त  06:05 AM  
🔅 ऋतु  ग्रीष्म  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1948  पराभव
🔅 कलि सम्वत  5128  
🔅 दिन काल  01:38 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2083  
🔅 मास अमांत  ज्येष्ठ (अधिक)  
🔅 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ (अधिक)  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:20:13 - 12:14:45
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  07:42 AM - 08:36 AM
🔅 कंटक  05:52 AM - 06:47 AM
🔅 यमघण्ट  09:31 AM - 10:25 AM
🔅 राहु काल  03:12 PM - 04:54 PM
🔅 कुलिक  01:09 PM - 02:03 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  07:42 AM - 08:36 AM
🔅 यमगण्ड  08:22 AM - 10:05 AM
🔅 गुलिक काल  11:47 AM - 01:29 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  उत्तर  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन  
❤️💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909
[❤️2 जून 2026, मंगलवार ❤️
मेष (Aries): आज आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा करेगी। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचन-तंत्र सम्बंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  5

वृषभ (Tauras): आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगा। कलाकारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होगा।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

मिथुन (Gemini): नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसायियों को लाभ और नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। लंबे प्रवास का आयोजन होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। तेजी से घटनेवाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

कर्क (Cancer): आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। जिससे मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण खराब होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े, इसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

सिंह (Leo): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। फिर भी स्वभाव में उग्रता न आए, उसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं। वैवाहिक जीवन में संवादिता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सम्बंधी मामूली शिकायत रहेगी।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  8

कन्या (Virgo): शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ मनमुटाव होगा। उग्र वाणी और अहम के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरीपेशा वालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलने की सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

तुला (Libra): विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन का आयोजन दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

वृश्चिक (Scorpio): आपके सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों से लाभ होगा।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  1

धनु (Sagittarius): शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की सलाह है। संतान के विषय में चिंता होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी-धंधे की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। साहसिक प्रवृत्ति न करें।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

मकर (Capricorn): खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है। मरीज की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधे के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए संबंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

कुंभ (Aquarius): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। नए लोगों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को दोगुणा करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी में लाभ देखते हैं।
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

मीन (Pisces): घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वास के साथ अच्छी तरह करेंगे। हालांकि स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना होगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  1

Top