आज का पंचांग - राशिफल 09 मई, 2026
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग!!
☀ 09 - मई - 2026
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  सप्तमी  09:18 AM
🔅 नक्षत्र  श्रवण  07:18 PM
🔅 करण :
           बव  02:06 PM
           बालव  02:06 PM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  शुक्ल  +02:34 AM
🔅 वार  शनिवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:26 AM  
🔅 चन्द्रोदय  +00:36 AM  
🔅 चन्द्र राशि  मकर  
🔅 सूर्यास्त  06:34 PM  
🔅 चन्द्रास्त  10:56 AM  
🔅 ऋतु  ग्रीष्म  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1948  पराभव
🔅 कलि सम्वत  5128  
🔅 दिन काल  01:16 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2083  
🔅 मास अमांत  वैशाख  
🔅 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:19:36 - 12:12:41
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  05:07 AM - 06:01 AM
🔅 कंटक  11:19 AM - 12:12 PM
🔅 यमघण्ट  02:51 PM - 03:45 PM
🔅 राहु काल  08:27 AM - 10:06 AM
🔅 कुलिक  06:01 AM - 06:54 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  01:05 PM - 01:58 PM
🔅 यमगण्ड  01:25 PM - 03:05 PM
🔅 गुलिक काल  05:07 AM - 06:47 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पूर्व  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन  
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909
❤️9 मई 2026, शनिवार ❤️
मेष (Aries): आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ेगी। पूंजी-निवेश करते वक्त ध्यान रखें। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ की लालच में न फंसे। निर्णय शक्ति का अभाव दुविधा में डालेगा।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

वृषभ (Tauras): आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। आज पूरे दिन मन में उल्लास और प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग  =  बैंगनी 
शुभ अंक  :  3

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक रूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कार्य भी सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  6

कर्क (Cancer): आज भाग्य वृद्धि होने का दिन है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ दिन आनंद के साथ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं। विदेश जाने के प्रयास में और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

सिंह (Leo): स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखें। धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। उसे दूर करने की सलाह है। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। जिससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम हो जाएगी।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  6

तुला (Libra): आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। वाणी पर संयम बरतें। खर्च की मात्रा न बढ़ें इसका भी ध्यान रखें। कार्य में सफलता प्राप्त होगी और यश भी मिलेगा।
शुभ रंग  =  बैंगनी 
शुभ अंक  :  3

वृश्चिक (Scorpio): वाद-विवाद में न फंसने की सलाह देते हैं। संतान के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दें। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  1

धनु (Sagittarius): मानसिक रूप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखें। धन हानि और मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। छाती में भी पीड़ा हो सकती है।
शुभ रंग  =  उजला 
शुभ अंक  :  4

मकर (Capricorn): मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है। स्थावर संपत्ति विषयक कार्य आज आप कर पाएंगे। व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नये कार्यो का शुभारंभ कर पाएंगे।
शुभ रंग  =  बैंगनी 
शुभ अंक  :  3

कुंभ (Aquarius): दुविधा के कारण किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अभ्यास में मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा। कार्य सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  6

मीन (Pisces): शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के आज योग हैं।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  5

Top