आज का पंचांग - राशिफल 17 मार्च, 2026
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग!!
☀ 17 - मार्च - 2026
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  त्रयोदशी  07:51 AM
🔅 नक्षत्र  शतभिषा  रात्रिशेष  05:23
🔅 करण :
           वणिज  09:25 AM
           विष्टि  09:25 AM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  सिद्ध  08:14 AM
🔅 वार  मंगलवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  06:03 AM  
🔅 चन्द्रोदय  +05:18 AM  
🔅 चन्द्र राशि  कुम्भ  
🔅 सूर्यास्त  05:57 PM  
🔅 चन्द्रास्त  04:23 PM  
🔅 ऋतु  वसंत  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1947  विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत  5127  
🔅 दिन काल  12:01 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2082  
🔅 मास अमांत  फाल्गुन  
🔅 मास पूर्णिमांत  चैत्र  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:34:14 - 12:22:20
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  08:21 AM - 09:09 AM
🔅 कंटक  06:45 AM - 07:33 AM
🔅 यमघण्ट  09:58 AM - 10:46 AM
🔅 राहु काल  02:58 PM - 04:28 PM
🔅 कुलिक  01:10 PM - 01:58 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  08:21 AM - 09:09 AM
🔅 यमगण्ड  08:57 AM - 10:28 AM
🔅 गुलिक काल  11:58 AM - 01:28 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  उत्तर  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ  
❤️💛विशेष ~  भद्रा दिन 07:51 से रात्रि 07:41 तक, मासशिवरात्रि व्रत, वारूणी पर्व योग दिन 07:51 तक, त्रयोदशी शतभिषा योग।💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909
[❤️17 मार्च 26,मंगलवार ❤️
मेष (Aries): व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आज आप करेंगे। व्यवहारिक रूप से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  8

वृषभ (Tauras): आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेश गमन की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

मिथुन (Gemini): अशुभ घटनाओं की आज संभावना अधिक होने से सावधान रहने की सलाह है। रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा आज टालें। क्रोध से स्वयं को हानि होने की संभावना अधिक है। दिमाग को शांत रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी। खर्च अधिक होने से आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव होगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  5

सिंह (Leo): मानसिक रूप से चिंता से मन बेचैन रहेगा। शंका और उदासी भी मन पर छाई रहेगी। आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर चलें। श्रमपूर्वक किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा मन पर छाई रहेगी।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

कन्या (Virgo): आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतानों के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

तुला (Libra): आज आप शारीरिकरुप से शिथिलता और मानसिकरुप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दीजिएगा। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। सामाजिकरुप से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखिएगा।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  8

धनु (Sagittarius): आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  1

मकर (Capricorn): आज दिन की शुरुआत ईश्वर स्मरण से करें, मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीण भी संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सकें तो अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे।
शुभ रंग  =  क्रीम 
शुभ अंक  :  2

कुंभ (Aquarius): आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन के लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। अकस्मात का योग है।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क होगा जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन का प्रबंध कर पाएंगें।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  1

Top