आज का पंचांग - राशिफल 09 मार्च, 2026
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग!!
☀ 09 - मार्च - 2026
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  षष्ठी  10:01 PM
🔅 नक्षत्र  विशाखा  03:11 PM
🔅 करण :
           गर  10:19 AM
           वणिज  10:19 AM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  व्याघात  07:34 AM
🔅 वार  सोमवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  06:09 AM  
🔅 चन्द्रोदय  11:22 PM  
🔅 चन्द्र राशि  तुला  
🔅 सूर्यास्त  05:51 PM  
🔅 चन्द्रास्त  09:13 AM  
🔅 ऋतु  वसंत  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1947  विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत  5127  
🔅 दिन काल  11:49 AM  
🔅 विक्रम सम्वत  2082  
🔅 मास अमांत  फाल्गुन  
🔅 मास पूर्णिमांत  चैत्र  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:36:47 - 12:24:06
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  12:24 PM - 01:11 PM
🔅 कंटक  08:27 AM - 09:14 AM
🔅 यमघण्ट  11:36 AM - 12:24 PM
🔅 राहु काल  07:34 AM - 09:03 AM
🔅 कुलिक  02:46 PM - 03:33 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  10:02 AM - 10:49 AM
🔅 यमगण्ड  10:31 AM - 12:00 PM
🔅 गुलिक काल  01:29 PM - 02:57 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पूर्व  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर  
❤️💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~  शनिवार
दूरभाष ~  9122608219
                9229042909
❤️9 मार्च 2026, सोमवार ❤️
मेष (Aries): व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। परिवार का आनंददायी वातावरण भी आप के मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आपको सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। 
सामाजिक क्षेत्र में आप को यशकीर्ति मिलेगी। व्यापार में भागीदारों के साथ आप के सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज सम्बंधो में निकटता आएगी।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

वृषभ (Tauras): आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की सलाह देते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। मन में चिंता बनी रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से भी मन चिंतित रहेगा। मध्याहन के बाद राहत का अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी आप तंग स्थिति से राहत की स्थिति का अनुभव करेंगे। आप के कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आप को आनंद होगा। मायके से आप को अच्छे समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

मिथुन (Gemini): आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में तूतू-मैंमैं होने की भी संभावना है। स्थावर संपत्ति के पात्रों के विषय में सावधानी रखिएगा। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना रहेगी। उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न लेने की सलाह है।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  6

कर्क (Cancer): किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक न करें। स्वजनों से हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा। मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

सिंह (Leo): आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद टालिएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आप को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। भाईयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।
शुभ रंग  =  लाल 
शुभ अंक  :  8

कन्या (Virgo): आज के दिन आप की वाणी के प्रभाव से आप ही को लाभ होगा। इससे अन्य लोगों के साथ आप के सम्बन्धों में प्रेम की भी वृद्धि होगी। आप का पर्यटन आप के लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आप को लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। विदेश के साथ व्यापार में सफलता के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा। रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

तुला (Libra): क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखने की आप को सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। निर्णयों को सोच-समझकर लें। भ्रांति को हो सके तो दूर करें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप को प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से आप को लाभ होगा।
शुभ रंग  =  क्रीम 
शुभ अंक  :  2

वृश्चिक (Scorpio): जीवनसाथी प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। आय और व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बीतेगा। मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढेगी। इसलिए किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न करें। मित्रों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

धनु (Sagittarius): आज आपकी कार्य योजनाएं अच्छी तरह से संपन्न होगी। व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। मित्रों से हुई भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। आज का दिन धन के लाभ के लिए शुभ है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn): आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएं बढ़ सकती हैं। धार्मिक यात्रा से आज आप धर्मिष्ठता की अनुभूति करेंगे। परिवारजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारियों को भी आप के कार्य से प्रसन्नता होगी। धन के साथ-साथ मान-सन्मान की भी वृद्धि होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। गृहस्थ्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग  =  आसमानी
शुभ अंक  :  7

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य संभालने के लिए खान-पान में ध्यान रखिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे। मध्याहन के बाद आपके प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकेगा। भाई-बहनों से लाभ होने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग  =  क्रीम 
शुभ अंक  :  2

मीन (Pisces): व्यापार में भागीदारी से आप को लाभ होगा। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। प्रवास को टालिएगा। क्रोध पर संयम बरतिएगा। परिवारजनों से साथ तकरार हो सकती है।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

Top