Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
आज का पंचांग - राशिफल 10 मंई, 2025
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 10 - मई - 2025
☀ पंचांग
🔅 तिथि त्रयोदशी 05:08 PM
🔅 नक्षत्र चित्रा रात्रिशेष 03:03
🔅 करण तैतिल 05:32 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग सिद्धि +03:59 AM
🔅 वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:26 AM
🔅 चन्द्रोदय 04:30 PM
🔅 चन्द्र राशि कन्या
🔅 सूर्यास्त 06:34 PM
🔅 चन्द्रास्त +03:56 AM
🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 01:17 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत वैशाख
🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:19:31 - 12:12:41
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 05:07 AM - 06:00 AM
🔅 कंटक 11:19 AM - 12:12 PM
🔅 यमघण्ट 02:52 PM - 03:45 PM
🔅 राहु काल 08:26 AM - 10:06 AM
🔅 कुलिक 06:00 AM - 06:53 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:05 PM - 01:59 PM
🔅 यमगण्ड 01:25 PM - 03:05 PM
🔅 गुलिक काल 05:07 AM - 06:47 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
❤️💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️10 मई 2025, शनिवार❤️
मेष (Aries): आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साहित्य कला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीण के साथ वाद-विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। अधिक परिश्रम करने पर भी फल प्राप्ति कम होगी।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 7
वृषभ (Tauras): आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है। जलाशय से दूर रहें। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर मुहर लगाते समय ध्यान रखें। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मन में उठती कल्पना की लहेरें एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएगी।
शुभ रंग = श्याम
शुभ अंक : 3
मिथुन (Gemini): कार्यसफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे। मध्याहन के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है जिससे मन में ग्लानि बढ़ेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। नकारात्मक विचार आपको हताशा में न धकेल दे इसका ध्यान रखें। मध्याहन से पूर्व भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप द्विधापूर्ण स्थिति में फंस जाएंगे। परिजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी। मध्याहन के बाद समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाई-बहनों से लाभ होगा। किसी के साथ भावना भरे संबंधों में बंधेंगे। मन की चिंता दूर होगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
कन्या (Virgo): आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें इसका ध्यान रखें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा।
शुभ रंग = श्याम
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): प्रवास-पर्यटन पर जाने और मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अधिक संवेदनशील न रहने के लिए कहते हैं। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें। भ्रांति होने से दूर रहें। कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच-समझकर करें।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 6
वृश्चिक (Scorpio): दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा की प्रशंसा होगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे जिससे पदोन्नति की संभावना है। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उन से लाभ भी होगा। मध्याहन के बाद मन कुछ विचारों में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। मित्रों से लाभ होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
शुभ
धनु (Sagittarius): आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद होने की संभावना है। मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पिता की ओर से लाभ होगा, साथ ही आरोग्य में सुधार होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखें। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टाल दें। चरित्र पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहें।
शुभ रंग = श्याम
शुभ अंक : 3
कुंभ (Aquarius): आज व्यापारी वर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करें। वैवाहिक जीवन में मनदुख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ऐसा सूचित करते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यवसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद टालें। मेहनत करने पर भी मनवांछित फल नहीं मिलेगा।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब होंगे। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
Recent Post
बिहार मैं 21391 सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी ....
May 09 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय ....
May 07 2025
पहलगाम का बदला: : भारतीय सेना ने पाक के नौ आतंकी ठ....
May 06 2025
पुण्यतिथि के अवसर पर निर्धन असहाय लोगों के बीच भोज....
May 06 2025
YOU MIGHT ALSO LIKE
Top