नरेन्द्र मोदी बनायेंगे लगातार तीसरी बार पीएम बनने के नेहरु का रिकॉर्ड
NDA - 291(53 सीटें घटी)?,भाजपा-240(63 सीटें घटी),INDIA 231(107 सीटें बढी),कांग्रेस 99 (47सीटें बढी),अन्य 18(55सीटें घटी)

नई दिल्ली,04 जून ।18वीं लोकसभा चुनावों की आज की काउंटिंग में अब तक रुझानों से तीसरी बार NDA की खिचड़ी सरकार बनने की तस्वीर बननी स्पष्ट हो गयी है। एक दशक बाद फिर से केंद्र में 291 सीटों पर बढत से गठबंधन सरकार का दौर वापस हो गया है। बीजेपी लगातार तीसरी बार 240 सीटों पर बढत सबसे बड़े दल को रूप में जरूरी उभरी है, लेकिन उसके पास अपने दम पर सरकार बनाने के लिए 272 का जादुई आंकड़ा नहीं है। बीजेपी अपने गठबंधन साथियों के साथ सरकार जरूर बना लेगी लेकिन वह सरकार एनडीए के सहयोगी दलों की बैशाखी पर ही टिकी रहेगी। उधर, इंडिया गठबंधन ने अपने प्रदर्शन में जबर्दस्त सुधार करते हुए भी बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर रह गया है। कांग्रेस और सपा ने अपनी सीटों में सराहनीय सुधार किया है। कांग्रेस शतक के करीब है तो सपा ने उत्तर प्रदेश में चुनावी समीकरणों को औंधे मुंह करते हुए 33 सीटों पर कब्जा जमाने की ओर बढ़ गई है। उसके सहयोगी दल कांग्रेस ने भी यूपी में उम्मीद से बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात सीटों पर जीत की तरफ कदम बढ़ा दिया है। वहीं, बीजेपी यूपी में 36 सीटों पर सिमट गई है। ऐसे में बीजेपी का बड़ा दारोमदार आंध्र प्रदेश के क्षेत्रीय दल टीडीपी के प्रमुख चंद्र बाबू नायडू और बिहार में जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पर टिक गया है। दोनों को क्रमशः 16 और 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। कुल मिलाकर, अब सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ और खींचतान की राजनीति हो सकती है। 
1962 के बाद पहली बार NDA की तीसरी बार सरकार बनेगी ।इस BJP अकेले अपने 233 के दम पर नहीं बल्कि सहयोगी दलों के सहयोग-समर्थन से 272 का जादुई आंकडा से 19 अधिक 291 के आंकड़ा के बूते खिचडी सरकार बनायेगी।
यूपी,बिहार,झारखंड,पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में 63 सीटों के नुकसान के कारण 543 सदस्यीय लोकसभा में 240  सदस्यों के बूते सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा उभरी है। वर्तमान 17वीं लोकसभा में बीजेपी के 303 सदस्य हें।
इस बार के चुनाव में 400 के पार भाजपा को 370 सीटों पर जीत के दावे की दम निकल गयी।
भाजपा ने अयोध्या समेत हिन्दी बेल्ट में ही 67 सीटें गंवाई,दक्षिण में नए दरवाजे खुले।
यूपी में 80 सीटों मे से 37 सीटें सपा और 33 भाजपा,6 कांग्रेस ,2 रालोद और 1-1 अनना दल व आजादसमाज को मिली।भाजपा की 29 सीटे घटी और सपा की 32 सीटे बढी।बिबिहार में महागठबंधन का वोट शेयर 9% बढा, सीटें मिली7।कुल 40 सीटें मे से जदयू-भाजपा को 12-12,लोजपा को 5,राजद4,कांग्रेस 3,माले2और 1-1 हमव निर्दलीय ने जीती।
इस बार 23 मुस्लिम सांसद जीते।पिछली बार 26 जीते थे।


Top