Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
अमेरिका का सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट एफ-35 गायब
निरंजन
वर्ल्ड डेस्क।
अमेरिका का सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट एफ-35 गायब हो गया है। यह जेट कहां हैं , इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जेट का पता लगाने के लिए अमेरिका ने अब स्थानीय लोगों की मदद मांगी है। इस हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया है। इस जेट को लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है।
एफ-35 फाइटर जेट , अमेरिका की मरीन कोर का वह लड़ाकू विमान है जो छिपकर मिशन को पूरा करने में सक्षम है। यह विमान उड़ान के दौरान गायब हो गया है। दक्षिण कैरोलिना के नॉर्थ चार्ल्सटन एयरबेस से टेकऑफ करने के बाद से ही इसका कुछ पता नहीं लग रहा है। मरीन कोर ने अब विमान का पता लगाने के लिए स्थानीय जनता से मदद मांगी है। हादसे के दरम्यान पायलट विमान से सुरक्षित बाहर आ गए थे। मरीन कोर ने इसकी जांच शुरू कर दी है और इसे एक घटना माना जा रहा है। पायलट की हालत स्थिर है और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
सर्वविदित है कि एक एफ-35 की कीमत 80 मिलियन डॉलर है। एयरबेस की तरफ से ट्विटर पर स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है , जिसमें लिखा है "अगर आपके पास कोई जानकारी है जो हमारी टीमों को एफ-35 का पता लगाने में मदद कर सकती है तो प्लीज बेस डिफेंस ऑपरेशंस सेंटर को कॉल करें। " बेस अधिकारियों की मानें तो वह चार्ल्सटन शहर के उत्तर में दो झीलों के आसपास इसकी तलाश कर रहे हैं। मौसम ठीक होने के बाद दक्षिण कैरोलिना के न्याय विभाग का एक हेलीकॉप्टर भी तलाश में जुट गया है। F-35 का पायलट चार्ल्सटन बेस पर सुरक्षित लौट आया। फाइटर जेट और पायलट ब्यूफोर्ट में अमेरिका की मरीन फाइटर अटैक ट्रेनिंग स्क्वाड्रन 501 के साथ थे। इस स्क्वाड्रन पर समु्द्रों में होने वाले युद्धों के लिए सैनिकों को ट्रेनिंग देती है। यह बेस दक्षिण कैरोलिना के अटलांटिक तट से ज्यादा दूर नहीं है। एफ-35 को लॉकहीड मार्टिन बनाती है। पायलट का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। यही अटैक स्क्वाड्रन F-35B लाइटनिंग II जेट भी ऑपरेट करती है।
उल्लेखनीय है कि ब्यूफोर्ट में मरीन कोर एयर स्टेशन 6900 एकड़ में फैला है। इस मिलिट्री बेस पर करीब 4700 सैनिक तैनात हैं। यह दक्षिण कैरोलिना और जॉर्जिया के तट पर हवा से हवा में युद्ध की ट्रेनिंग के साथ - साथ मैकिन्टोश काउंटी , जॉर्जिया में एक हवा से जमीन पर युद्ध को अंजाम देने में सक्षम है। इसके अलावा यह दुश्मन के अड्डे पर बमबारी भी कर सकता है। हाल ही में अमेरिका ने दक्षिण कोरिया की सेना को 25 , एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री को मंजूरी दी है। इस डील का मकसद उत्तर कोरिया और चीन की आक्रामकता के बीच पूर्वी एशिया में अमेरिका के सहयोगियों को मजबूत करना है। यह डील पांच अरब डॉलर की बताई जा रही है।
Recent Post
जमुई के नए डीएम ने राकेश कुमार ने पदभार संभाला ....
Sep 30 2023
बिहार के मंत्री बोले पूरे देश में कमज़ोर वर्ग, दलित....
Sep 30 2023
सुशील कुमार मोदी बोले-ललन सिंह के चलते जदयू के पास....
Sep 30 2023
2000 के नोट बदलने की मियाद एक सप्ताह बढ़ी,अब 07 अक....
Sep 30 2023
YOU MIGHT ALSO LIKE
*तोशाखाना मामले में इमरान खान गिरफ्तार, 3 साल की सजा, अयोग्य करार*
Aug 05 2023
पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम होंगे अनवर-उल-हक काकर
Aug 12 2023
अफ्रीकी देश मोरक्को में जबरदस्त भूकंप के झटके,600 से ज्यादा लोगों को मौत
Sep 09 2023
G20 खत्म होते ही ब्राजील के राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन पर किया बड़ा ऐलान
Sep 10 2023
तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता देने की वकालत
Sep 10 2023
बम धमाकों से दहला पाकिस्तान , कुछ ही घंटों के भीतर दो आत्मघाती हमलों में 56 की मौत
Sep 29 2023
Top