Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
आरसीपी सिंह ने नीतीश पर बोला हमला,2025 तक नहीं चलेगा जदयू
नीतीश के लवकुश पर भाजपा की नजर
पटना,18 मई: कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे जदयू के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल होने के बाद आज पटना पहुंचे यहां. उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी कार्यालय तक उनके समर्थकों ने सड़क को पोस्टरों से पाट दिया था. आरसीपी सिंह के स्वागत में बीजेपी का कोई नेता एयरपोर्ट नहीं पहुंचा था लेकिन पार्टी कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा,पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत बीजेपी के कई बड़े नेता वहां मौजूद रहे.
पार्टी में कयास लग रहा कि नीतीश कुमार के स्वजातीय और उनके गृह जिला नालंदा वासी आरसीपी सिंह को लोकसभा के आसन्न चुनाव में नालंदा से ही टिकट दिया जा सकता है। आरसीपी के सहारे कुर्मी वोटरों के बीच नीतीश कुमार को घेरने की भरसक कोशिश होगी। दो दशक से अधिक नीतीश के करीबी रहे आरसीपी उनकी खूबी-कमजोरियों को बखूबी जानते हैं ।भाजपा नीतीश के लवकुश सामाजिक समीकरण को ध्वस्त करने के लिए ही पहले उपेन्द्र कुशवाहा को साधने के साथ सम्राट चौधरी का चेहरा आगे कर रही है।आरसीपी नये किरदार हो गये हैं।
पटना पहुंचे आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- उन्हें पीएम बनने की क्या जरूरत है वह खुद पीएम हैं, नीतीश कुमार के पीएम का मतलब पलटीमार है. नीतीश कुमार ने सबको धोखा दिया. जिस बीजेपी ने उन्हें सीएम बनाया नीतीश कुमार ने बार-बार उन्हें धोखा दिया. वह किसी के नहीं हैं.
आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर यह भी तंज किया- नीतीश कुमार को किसी ने बता दिया है कि वह पीएम मैटेरियल हैं वह एक दिन पीएम बनेंगे. इसके बाद वह पीएम बनने की चाह में देश घूम रहे हैं. लेकिन उनका नेतृत्व किसी को स्वीकार नहीं है. आरसीपी सिंह ने कहा कि जिस दिन उन्होंने जनता दल यूनाइटेड का साथ छोड़ा था उस दिन ही कहा था कि यह डूबता जहाज है. जो उसके साथ रहेगा उसका मतलब कबाड़ जैसा हो जाएगा. इसके साथ ही आरसीपी सिंह ने दावा किया कि उन्होंने जेडीयू को बूथ तक मजबूत किया था. लेकिन अब यह पार्टी 2025 तक भी नहीं चलेगी.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सभी C भूल गए हैं, उन्हें बस चेयर वाला C याद है. वहीं पीएम मोदी की तारीफ करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि भारत दुनिया में आबादी में नंबर-1 राष्ट्र है. बहुत सारी चुनौतियां है इसके बाद भी यह पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया का पांचवा बड़ा अर्थव्यवस्था है. मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी यहां शानदार काम हुआ है. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि कभी ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के अंतड़ी में दांत है. अंतड़ी में छुपे उस दांत का आरसीपी सिंह के साथ मिलकर इलाज किया जाएगा
समर्थकों के साथ डॉ कन्हैया सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता
शिक्षाविद डॉ कन्हैया सिंह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ कन्हैया सिंह ने कहा है कि वे राजनीति से हमेशा से ही दूर रहे हैंं जदयू भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर ज्वाइन किया। लेकिन, कुछ दिनों के बाद मुझे उनका सिद्धांत समझ आया और जब मैंने इन चीजों को समझा तो उनसे किनारा करने का मन बना लिया। वे बिहार को नाश कर रहे हैं और उनके साथ रहने वालों को भी उनके साथ नाश हो रहा है।
Recent Post
आज का पंचांग-राशिफल 102 जून- 2023....
Jun 01 2023
शराबबंदी संबंधी 4 लाख मुकदमे वापस लेकर आम माफी दे ....
Jun 01 2023
नवादा में 33 अंचल अमीन को मिला नियुक्ति पत्र ....
Jun 01 2023
बिहार में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिये योजनाबद....
Jun 01 2023
YOU MIGHT ALSO LIKE
उत्तराखंड सरकार बनायेगी समान नागरिक संहिता का क़ानून : पुष्कर धामी
Mar 23 2022
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- परिवारवादी पार्टियों ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया:
Apr 06 2022
नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बोला हमला- 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना.हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे.
Aug 10 2022
भाजपा के नए संसदीय बोर्ड का एलान: गडकरी,शिवराज और शाहनवाज बाहर, येदियुरप्पा समेत इन नेताओं को मिली एंट्री
Aug 17 2022
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने दिया पार्टी से इस्तीफा
Aug 26 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आजयां कहा कि ED ने 55 घंटे मुझे बिठाया लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। 55 घंटे, 55 दिन या 5 साल बैठा दो डरने वाला नहीं
Sep 04 2022
भाजपा के बिहार प्रभारी बने महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी
Sep 09 2022
विपक्षी एकता भानुमती के कुनबे के समान - चिराग पासवान
Sep 22 2022
उमर अहमद इलियासी बोले- मोहन भागवत राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि हैं
Sep 22 2022
सोनिया से मुलाकात के बाद गहलोत का बड़ा बयान, नहीं लडेंगे अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी पर छोड़ा फैसला
Sep 29 2022
कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार आज नए अध्यक्ष के लिए आज वोटिंग, 9 हजार वोटर 24 वर्ष बाद तय करेंगे कि कौन होगा नेहरू-परिवार के बाहर का व्यक्ति पार्टी का अध्यक्ष। फिलहाल सोनिया गांधी हैं अंतरिम अध्यक्ष। ममल्लिकार्जुन खड़गे-शशि थरूर दावेदार। खड़गे की जीत तय।
Oct 16 2022
कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे बने अध्यक्ष,शशि थरूर को हराया
Oct 19 2022
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पिछड़े तथा अति पिछड़े वर्ग को उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण की सुविधा के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण के 50 प्रतिशत के दायरे को बढ़ाने की वकालत
Nov 08 2022
जातीय जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर विकास योजनाओं में देनी होगी हिस्सेदारी
Jan 07 2023
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर और प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र के पुत्र साकेत मिश्र समेत छह लोग यूपी विधान परिषद के सदस्य मनोनीत
Apr 03 2023
कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली
Apr 06 2023
सीएम नीतीश कुमार ने मिशन 2024 के तहत विपक्ष की एकजुटता के लिए कांग्रेस से की बात
Apr 12 2023
भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने और मिलजुल कर चुनौती देने की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की मुहिम रंग लाने लगी,ममता-अखिलेश ने साथ रहने की हामी भरी
Apr 24 2023
बीजेपी विरोधी दलों की एकजुटता कठिन पर असंभव नहीं,शेत्रीय दलों के वर्चस्व के आगे कांग्रेस झुके तो चुनौती संभव
Apr 30 2023
श्री के एच मुनियप्पा जी को कर्नाटक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजस्व भूमि भवन आदि का बनाए जाने पर कांग्रेश के शीर्ष नेतृत्व आभार एवं रुदौली विधानसभा क्षेत्र की ओर से बधाई
May 20 2023
पटना में 12 जून को होगी बीजेपी विरोधी दलों की बड़ी बैठक, 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने पर करेंगे मंथन
May 28 2023
Top