Sign In
Contact
Patna, 27
o
C
Toggle navigation
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
Single Post
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन फिर लडेंगे चुनाव
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन फिर लडेंगे चुनाव। अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प को हराने के तीन साल से भी कम समय में एक बार फिर 2024 में शीर्ष पद के लिये अपनी दावेदारी की उन्होंने मंगलवार को घोषणा की। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने और काम पूरा खत्म करने के लिए अमेरिकियों से फिर से उन्हें चुनने का आह्वान करते हुए अपनी दावेदारी की शुरुआत की।
डेमोक्रेट बाइडन (80) ने तीन मिनट के एक प्रचार वीडियो में यह घोषणा की। इस वीडियो की शुरुआत एक शब्द फ्रीडम के साथ होती है। राष्ट्रपति बाइडन कई दशकों से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं।
बाइडन की दलील है कि 2024 में चुनावों में गर्भपात के अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा, मतदान के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा तंत्र सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक होंगे। उन्होंने कहा, अमेरिकियों की हर पीढ़ी ने एक ऐसे क्षण का सामना किया है जब उन्हें लोकतंत्र की रक्षा करनी है, हमारी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए खड़े होना है, और हमारे मतदान के अधिकार और हमारे नागरिक अधिकारों के लिए खड़े होना है। यह हमारे हैं।
वीडियो में बाइडन ने 2024 के चुनाव को रिपब्लिकन अतिवाद के खिलाफ लड़ाई करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्र के चरित्र को बहाल करने के लिए अपने संकल्प को पूरी तरह से साकार करने के वास्ते और समय चाहिए। उन्होंने वीडियो में कहा, जब मैं चार साल पहले राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा हुआ था, मैंने कहा था कि हम अमेरिका की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं। और हम अब भी लड़ रहे हैं।
वीडियो छह जनवरी 2021 के उपद्रव और गर्भपात अधिकार कार्यकर्ताओं के अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में विरोध की तस्वीरों के साथ शुरू होता है। उन्होंने कहा, “हम जिस प्रश्न का सामना कर रहे हैं वह यह है कि क्या आने वाले वर्षों में हमारे पास अधिक स्वतंत्रता है या कम स्वतंत्रता है। अधिक अधिकार हैं या कम।” बाइडन ने कहा, मुझे पता है कि मैं क्या जवाब चाहता हूं और मुझे लगता है कि आप भी जानते हैं। यह संतुष्ट होने का समय नहीं है। इसलिए मैं दोबारा चुनाव लड़ रहा हूं।
Recent Post
आज का पंचांग-राशिफल 102 जून- 2023....
Jun 01 2023
शराबबंदी संबंधी 4 लाख मुकदमे वापस लेकर आम माफी दे ....
Jun 01 2023
नवादा में 33 अंचल अमीन को मिला नियुक्ति पत्र ....
Jun 01 2023
बिहार में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिये योजनाबद....
Jun 01 2023
YOU MIGHT ALSO LIKE
यूक्रेन पर आरोप: रूसी राष्ट्रपति को मारने के लिए क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला
May 03 2023
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार , कोर्ट रूम से ही उठाकर ले गए पाक रेंजर्स
May 09 2023
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व पीएम इमरान की शुक्रवार को रिहाई
May 11 2023
ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में इस बार भी पीएम नरेन्द्र मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता माना
May 19 2023
पीएम मोदी को मिला फिजी और पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान , अब तक बहुत कम गैर फिजी हुए हैं इससे सम्मानित
May 22 2023
Top