74वें गणतंत्र दिवस   पद्म पुरस्कारों का ऐलान,  6 हस्तियों को पद्म विभूषण , 9 को पद्म भूषण सम्मान और 91 को पद्मश्री पुरस्कार
नई दिल्ली,25 जनवरी।
74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी  मुर्मु ने  पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 6 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। पद्म भूषण सम्मान 9 और पद्मश्री पुरस्कार 91 लोगों को दिया गया है।
यूपी के तीन बार  मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे  सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। 
बिहार के तीन व्यक्तियों को  पद्मश्री पुरस्कार मिला है। इनमें कला क्षेत्र में नालंदा के कपिलदेव प्रसाद सहित आनंद कुमार और  मधुबनी की सुभद्रा देवी शामिल हैं ।
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ओआरएस के जनक और मशहूर बाल चिकित्सक डॉ. दिलीप महालनोबिस का 88 साल की उम्र में पिछले साल निधन हो गया। डॉ. दिलीप महालनोबिस को बांग्लादेश युद्ध के दौरान लाइफ सेविंग सॉल्यूशन को विकसित करने और ओरल रीहाइड्रेशन थेरपी को प्रचलित करने का श्रेय दिया जाता है। ओआरएस को मेडिसिन में 20वीं शताब्दी की महान खोज करार दिया गया। 

Top